Monuments of Alwar: Naldeshwar Temple

नलदेश्वर 

जिले में प्राकृतिक सुरम्य स्थलों में नलदेश्वर का भी नाम आता है। यह अलवर और थानागाजी के मध्य पहाड़ियों में स्थित है। सड़क मार्ग पर बारां से आगे चलने पर अलवर थानागाजी के बीच ​की ये पहाड़ियां स्थित है। सड़क के बाईं तरफ पहाड़ी की घाटी से अन्दर जाने वाला रास्ता ही नलदेश्वर को जाता है। नलदेश्वर में महादेव जी का मंदिर है जो नैसर्गिक पहाड़ी चट्टानों से बना हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए सैकड़ों सीढ़िया चढ़नी पड़ती है। ऊपर बनी मन्दिरनुमा चट्टान से निरंतर पानी गिरता रहता है। बीहड़ जंगल, पहाड़ी नाला और एक नैसर्गिक कुंड यहां की शोभा में और भी बढ़ोतरी करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top