Current Affairs GK Weekly March 2021 (15-21 March) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly March 2021 (15-21 March) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf March 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स मार्च, 2021 (15 से 21 मार्च, 2021)

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन निर्माण का समझौता हुआ है?

रूस और चीन ने चंद्रमा की सतह या कक्षा में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण के लिए समझौता किया है। रूस की स्पेस एजेंसी रोस्कोसमोस और चाइन नेशनल स्पेश एमिनिस्ट्रेशन के बीच यह करार हुआ है। रूस ने इससे पहले मीर नाम के अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना की थी।

भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है?

तेलंगाना के पेद्दापल्ली ज़िले के रामागुंडम में उत्पादन क्षमता के मामले में भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनाया जा रहा है। इसका निर्माण नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर रहा है। इस तरह के प्लांट में पानी की सतह पर फोटोवॉल्टिक सेल स्थापित किये जाते है।

टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले अफगानिस्तानी है?

हशमतउल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह किर्तिमान उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ खेले जा टेस्ट में लगाया। इस मैच में उन्होंने 443 गेंदो में दोहरा शतक बनाया।

हामेद बकायोको कौन थे?

हामेद बकायोको जिनका हाल ही में निधन हो गया, आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री थे। वे कैंसर से पीड़ित थे। उल्लेखनीय है कि आइवरी कोस्ट एक पश्चिमी अफ्रीकी देश है जो एक फ्रेंच कॉलोनी रहा। यह सिविल वॉर से भी प्रभावित रहा है।

उद्या किसकी रचना है?

उद्या उपन्यास की रचना मराठी लेखिका नंदा खरे ने की। हाल ही में इस उपन्यास के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया जिसे स्वीकार करने से उन्होंने इंकार कर दिया है। यह उपन्यास पूंजीवादी और मशीन चालित मानव जीवन के दुष्परिणामों की ओर इशारा करता है।

चेमनचेरी कुनिरामन नायर का सम्बन्ध है?

चेमनचेरी कुनिरामन नायर जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक कथकली कलाकार थे। 105 वर्ष की उम्र में भी वे परफॉर्म किया करते थे। 2017 में नायर को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। 1945 में उन्होंने केरल में पहले नृत्य स्कूल भारतीय नाट्यकलाम की स्थापना की।

टी20 इंटरनैशनल में 3000 रन पूरे करने वाले पहला क्रिकेटर है?

हाल ही में इंग्लैण्ड के खिलाफ खेलते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनैशनल में 3000 रन पूरे कर लिए। यह करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। यह रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने 86 मैच खेले।  

भारत का हथियार आयात घटा है?

सिप्री नामक संगठन जो दुनिया भर में हथियारों की खरीद फरोख्त के आंकड़े जारी करता है ने बताया है कि भारत के हथियार आयात में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक है। सऊदी अरब पहले स्थान पर है।

भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर के बोर्ड में शामिल क्रिकेटर है?

भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) ने अपने बोर्ड में भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर ​कपिल देव को शामिल किया है। पीजीटीआई भारत में प्रोफेशनल गोल्फ को नियंत्रित करने वाली संस्था है। इसे 2006 में बनाया गया था। 

भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है?

सऊदी अरब के साथ कच्चे तेल के आयात में की गई कटौती के कारण अब अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है। 

लक्ष्मण पाई का सम्बन्ध है?

लक्ष्मण पाई जिनका हाल ही में निधन हो गया, भारत के प्रख्यात चित्रकार थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पाई को भारतीय रागों पर आधारित अपने अमूर्त चित्रों की रागमाला के लिए जाना जाता था। 

बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन विकसित कर रही है?

अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन विकसित करने के लिए परीक्षण शुरू कर दिया है। फिलहाल जो वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हैं वे 168 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही उपयोगी हैं।

पॉक्सो एक्ट के तहत किशोर की उम्र की सिफारिश की गई है?

हाल ही में संसदीय समिति ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराधी मानने के लिए किशोरों की उम्र 18 साल से घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की है। यह समिति गृह मामलों की स्थायी समिति है जो सासंद आनंद शर्मा की अध्यक्षता में काम कर रही है। 

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है?

दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित की गई है। विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की जारी रिपोर्ट में दुनिया के 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 22 भारत के है। हालांकि 2019 की तुलना में भारत की हवा में 15 प्रतिशत का सुधार हुआ है। 

स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है?

दुनियाभर में ट्यूबरकुलोसिस की रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्था भारत से स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड ने भारत के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को अपना चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संस्था का गठन वर्ष 2000 में किया गया था। 

जॉन मैगुफुली का सम्बन्ध था?

जॉन मैगुफुली जिनका हाल में निधन हो गया, तंजानिया के राष्ट्रपति थे। अब उनके स्थान पर उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन शेष कार्यकाल के लिए पद संभालेंगी। हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। मैगुफुली को तंजानिया के संड़क तंत्र में भ्रष्टाचार के खात्मे की वजह से बुलडोजर के नाम से भी जाना जाता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top