Current Affairs GK Weekly March 2021 (08-14 March) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly March 2021 (08-14 March) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf March 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स मार्च, 2021 (08 से 14 मार्च, 2021)

नाग नदी के किनारे बसा प्रमुख शहर है?

नागपुर नाग नदी के किनारे बसा प्रमुख शहर है। यदी नदी अंबाझरी से निकलती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने नाग नदी में सीवेज और औद्योगिक कचरे के कारण होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिये 2,117.54 करोड़ रुपए की ‘नाग नदी प्रदूषण न्यूनीकरण’ परियोजना को मंज़ूरी दी है।

प्लैटिपस के लिये विश्व का पहला अभयारण्य बनाया जाएगा?

प्लैटिपस के लिये विश्व का पहला अभयारण्य आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के पास स्थापित किया जाएगा। प्लैटिपस एक ज़हरीला स्तनधारी जीव है। इसे IUCN की रेड लिस्ट में ‘निकट संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखा गया है, यह विलुप्त होने के कगार र है।

बाओ-धान उगाया जाता है?

बाओ-धान एक किस्म का चावल है जिसका रंग लाल होता है। इसमें एंथोसाइनिन नामक पदार्थ होता है, जिसके कारण यह लाल रंग का दिखता है। यह समिया भोजन का एक अभिन्न अंग है। हाल ही में इसकी पहली खेप संयुक्त राज्य अमेरिका भेजी गई।

मैत्री सेतु पुल किन दो देशों के बीच बनाया गया है?

भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री सेतु का निर्माण किया गया है।  यह पुल फेनी नदी पर बनाया गया है जो बांग्लादेश और त्रिपुरा के बीच बहती है। 133 करोड़ रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया गया है।

देश का सबसे प्रदूषित राज्य है?

हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश के सबसे प्रदूषित 112 स्थानों की सूची जारी की है। इस सूची में ओडिशा को पहला स्थान, उत्तर प्रदेश को दूसरा और दिल्ली को इस सूची में तीसरा स्थान दिया गया है। इन स्थानों पर विषैले और खतरनाक पदार्थों की मात्रा अत्यधिक है। 

पहलवानी में विश्व की नम्बर वन रैकिंग हासिल करने वाली पहलवान है?

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने विश्व रैकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हाल ही में उन्होंने माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती के फाइनल में जीत दर्ज की है। अब वे 65 किलो भार वर्ग में विश्व की नम्बर वन पहलवान बन गयीं हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट पहली महिला भारतीय पहलवान हैं। 

सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक है?

हाल ही में डीआरडीओ ने सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण किया है। यह तकनीक लंबी दूरी की मिसाइलों की प्रणोदन प्रणाली का हिस्सा है। इसकी मदद से ठोस ईंधन की मदद से मिसाइल को हल्का बनाया जाता है ताकि वह ज्यादा तेज हो सके और लंबी दूरी तय कर सके।

जन औषधि दिवस मनाया जाता है?

भारत में 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में बहुत सस्ती होती है और इससे सस्ता इलाज उपलब्ध होता है।

उडुपी रामचंद्र राव का सम्बन्ध है?

हाल ही में गूगल ने प्रो. उडुपी रामचंद्र राव का डूडल बनाया है। प्रो. उडुपी रामचंद्र राव भारतीय अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अध्यक्ष और भारत के अंतरिक्ष सचिव भी रहे। एक वैज्ञानिक के तौर पर उन्होंने भारत के सैटेलाइट प्रोग्राम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस वजह से उन्हें सैटेलाइट मैन ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है।

एफआईएएफ 2021 पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अभिनेता है?

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स’ (एफआईएएफ) ने इस वर्ष भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन को एफआईएएफ 2021 पुरस्कार से नवाजने की घोषणा की है। वे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय होंगे। मार्टिन स्कोर्सेस और क्रिस्टोफर नोलन ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

स्विस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता है?

स्‍पेन की कैरोलिना मारिन ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु को हराकर स्विस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता है। सिंधु को इस प्रतियोगिता में रजत पदक मिला है। 

अंशुमान सिंह का सम्बन्ध था?

न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह जिनका हाल ही में निधन हो गया। राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल रहे। वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे और 1997 में उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।

बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाकर किया जाएगा?

केन्द्रीय कैबिनेट में बीमा कानून 1938 में संशोधन कर बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश  49% से बढ़ाकर 74% करने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 2015 में 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया गया था।

डस्टलिक क्या है?

हाल ही में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच डस्टलिक नाम से सैन्य अभ्यास किया गया। यह अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया में किया गया। यह इस संस्करण का दूसरा अभ्यास है, पहला अभ्यास 2019 में ताशकंद में आयोजित किया गया था।

एस्टरएक्स क्या है?

फ्रांस ने अंतरिक्ष में अपने सैन्य अभ्यास को एस्टरएक्स नाम दिया है। यह नाम उसने अपने 1965 में अपने पहले उपग्रह के नाम पर रखा है। इस अभ्यास को फ्रांस के स्पेस कमांड द्वारा आयोजित किया गया।

ईशर सिंह देयोल का सम्बन्ध है?

ईशर सिंह देयोल जिनका हाल ही में निधन हो गया, भारत के प्रसिद्ध एथलीट थे। उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए उन्हें ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें फील्ड स्पोर्ट्स डिस्कस और शॉट पुट महारत हासिल थी। देयोल ने 1954 में फिलीपींस के मनीला में आयोजित दूसरे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top