Current Affairs GK Weekly March 2021 (01-07 March) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly March 2021 (01-07 March) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf March 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स मार्च, 2021 (01 से 07 मार्च, 2021)

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है?

विजय सांपला को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक निकाय है। इसे अनुसूचित जातियों को शोषण से सुरक्षा और उनके आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक हितों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

राजस्थान से स्वच्छ मशहूर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है?

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने स्वच्छ मशहूर स्थलों के चौथे चरण के अंतर्गत देश के 12 महत्वपूर्ण स्थानों को चुना है। इनमें राजस्थान के कुम्भलगढ़ किला, जैसलमेर किला और रामदेवरा को चुना गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र की अजंता गुफाएं, मध्य प्रदेश का सांची स्तूप, तेलंगाना का गोलकुंडा किला और ओडिसा का कोणार्क सूर्य मंदिर भी शामिल हैं।

अमेजोनिया-1 क्या है?

अमेजोनिया-1 ब्राजील का उपग्रह है जिसे इसरो ने 18 अन्य उपग्रहो के साथ PSLV रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में स्थापित किया है। इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया।

यूसुफ पठान का सम्बन्ध है?

भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। पठान ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मुकाबले खेले हैं।

सिंधु नेत्र क्या है?

सिंधु नेत्र डीआरडीओ द्वारा विकसित एक उपग्रह है जिसकी मदद से हिंद महासागर क्षेत्र में सैन्य और मर्चेंट नेवी के जहाजों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इस सैटेलाइट की मदद से भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान की सीमा पर भी नजर रख सकती है।

लिगिया नोरोन्हा चर्चा में है?

लिगिया नोरोन्हा एक भारतीय अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें सस्टेनेबल डवलपमेंट में 30 वर्षों का अंतर्राष्ट्रीय अनुभव है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने अपने न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में नोरोन्हा को सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के प्रमुख तौरपर नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है?

हर साल 28 फरवरी को देश भर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों में वैज्ञानिक चेतना का विकास करना है। इसी दिन भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज की गई थी। 

इस वर्ष भारत भारती सम्मान दिया जाएगा?

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्यबाला को इस साल का भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की गई है। भारत भारती उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है। भारत-भारती सम्मान में स्मृति चिह्न, अंग वस्त्रम तथा पाँच लाख दो हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।

इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं?

विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले वे दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। मशहूर एक्टर ड्वेन जॉनसन, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और लियोनेल मेसी ने अभी तक इस आंकड़े को पार करने में सफलता पाई है।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2021 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई?

2021 के 78 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह में नोमैडलैंड ने सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार इसी फिल्म के लिए क्लो झाओ को मिला। वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली दूसरी महिला निर्देशक है। 1984 में बारबरा स्ट्रिसैंड इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला निर्देशक थीं।

आस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

मनप्रीत वोहरा को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी मैक्सिको में भारत के राजदूत हैं। क्वाड समूह की वजह से आस्ट्रेलिया भारत के लिए महत्वपूर्ण देश बन गया है।

विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है?

03 मार्च को पूरी दुनिया में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य वन्यजीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस साल के विश्व वन्यजीव दिवस की थीम ‘वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को बनाए रखना’ है। पहला विश्व वन्यजीव दिवस 03 मार्च 2014 को मनाया गया था।

चैम्पियंस एंड वेटरंस समिति का अध्यक्ष चुना गया है?

भारत की बॉक्सर एम सी मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति का अध्यक्ष चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने पिछले वर्ष ही इस पैनल का गठन किया है। 2012 ओलंपिक में एम सी मैरीकॉम ने कांस्य पदक जीता था।

संसद टीवी के पहले सीईओ हैं?

संसद टीवी के लिए सेवानिवृत आईएएस रवि कपूर को सीईओ नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाया जाएगा। रवि कपूर 1986 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

बलदेव शरण नारंग का सम्बन्ध है?

हाल ही में पंजाब के प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का निधन हो गया। नारंग का सम्बन्ध शाम चौरासी घराने से था। मास्टर सलीम,बरकत सिद्धू, सुखविंदर सिंह व हंसराज हंस इनके प्रमुख शार्गिद रहे हैं। 

टिटानोसौर का जीवाश्म मिला है?

अर्जेंटीना के न्यूक्वेन शहर में 140 मिलियन साल पुराने डायनासोर के जीवाश्म मिले हैं। यह जीवाश्म डायनासोर समूह के सबसे पुराने-ज्ञात सदस्य टिटानोसौर के हैं। ये डायनासोर क्रेटेशियस काल के दौरान पृथ्वी पर रहते थे।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top