Current Affairs GK Weekly February 2021 (14-20 February) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly February 2021 (14-20 February) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf February 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स फरवरी, 2021 (14 से 20 फरवरी, 2021)

भारतीय सेना को मिला नया टैंक है?

भारतीय सेना को अपनी टैंक यूनिट के लिए नया अर्जुन मार्क 1A टैंक मिल गया है। पूर्णतः स्वदेशी इस टैंक का विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की युद्धक वाहन अनुसंधान एवं विकास इकाई (CVRDE) ने किया है। 118 टैंक सेना के पहले बैच में शामिल होंगे।

मोनाल पक्षी पाया जाता है?

मोनाल हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला पक्षी है। हाल ही हिमाचल प्रदेश में इसके पंख वाली टोपी पहनने पर रोक लगाई गई है। मोनाल हिमाचल का राजकीय पक्षी रहा है। वहां इसके पंख वाली टोपी पहनने की परम्परा है। यह नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी और उत्तराखण्ड का “राज्य पक्षी” है। 

मांडू महोत्सव मनाया जाता है?

मांडू महोत्सव मध्यप्रदेश के धार जिले में आयोजित किया जाने वाला सालाना उत्सव है। इस उत्सव में स्थानीय हस्तशिल्प और संगीत का आयोजन किया जाता है। मांडू, पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के धार ज़िले में स्थित है। इस ऐतिहासिक शहर को परमार राजवंश के राजा भोज द्वारा स्थापित किया गया था।

विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है?

11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस दिन को हकीम अजमल खान की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। पहला यूनानी दिवस 2017 में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान यूनानी चिकित्सा हैदराबाद में मनाया गया था।

बिएट्रिस चेपकोएच का सम्बन्ध है?

बिएट्रिस चेपकोएच केन्या की मैराथन धाविका हैं।  हाल ही में चेपकोएच ने पांच विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। 14 फरवरी 2021 को उन्होंने 14 मिनट 43 सेकंड के समय के साथ पांच किलोमीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक सेकंड का कम समय लिया। उनके नाम पर 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

ब्यूरो ऑफ कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन के लिए नियुक्त भारतवंशी हैं?

भारतीय मूल के रोहित चोपड़ा को अमेरिकी सरकार ने ब्यूरो ऑफ कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन (सीएफपीबी) का निदेशक नियुक्त किया है। वे 5 सालों तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले वे सीएफपीबी में सहायक निदेशक और शिक्षा विभाग में विशेष सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है?

सरोजनी नायडू के जन्मदिवस 13 फरवरी को भारत भर में राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 2014 से उनकी जंयती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई है। उन्हें भारत कोकिला भी कहा जाता है। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाई और उत्तरप्रदेश की राज्यपाल रहीं।

कोविड वारियर मेमोरियल बनाया जाएगा?

ओडिशा सरकार द्वारा ‘कोविड-19 वारियर मेमोरियल’ का निर्माण भुवनेश्वर में बीजू पटनायक पार्क में करवाया जाएगा। इस स्मारक के माध्यम से कोविड वारियर्स द्वारा दिए गए बलिदान और सेवाओं को पहचान और सम्मान के लिए होगा।

ई-छावनी पोर्टल क्या है?

हाल ही में जारी किए गए ई छावनी पोर्टल के माध्यम से देश भर में 62 छावनी बोर्डों में रहने वाले 20 लाख से अधिक नागरिकों को जरुरी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह पोर्टल मूल रूप से ऑनलाइन नगरपालिका सेवाएं प्रदान करेगा। 

तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी को नाम दिया गया है?

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी स्कॉर्पीन पनडुब्बी INS करंज नाम दिया है। प्रोजेक्ट 75 के तहत हुए करार में भारतीय नौसेना के लिए कुल 6 पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पहले प्राप्त दो पनडुब्बियों को आईएनएस खंडेरी और कलवरी नाम दिया गया है। चौथी पनडुब्बी को आईएनएस वेला नाम दिया गया है। 

नमन ओझा का सम्बन्ध है?

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर नमन ओझा ने सन्यास की घोषणा कर दी है। ओझा के नाम रणजी ट्राफी में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड दर्ज है। 2010 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया था। टीम इंडिया के लिए एक टेस्ट, एक वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले हैं।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के नये कार्यकारी अधिकारी है?

टाटा मोटर्स लिमिटेड ने मार्क लिस्टोसेला को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वे टाटा मोटर्स के वर्तमान सीईओ और एमडी, गुंटर बुचेक की जगह लेंगे। लिस्टोसेला फ्युसो ट्रक और बस कॉर्प के पूर्व अध्यक्ष और सीईओ हैं और एशिया में डेमलर ट्रकों के प्रमुख हैं।

दुनिया के सबसे पुराने जानवर का जीवाश्म मिला है?

मध्‍य प्रदेश के भीमबेटका में दुनिया के सबसे पुराने जानवर का जीवाश्‍म खोजा गया है। भीमबेटका यूनेस्‍को का संरक्षित क्षेत्र घोषित है। भीमबेटका के ऑडिटोरियम गुफा की छत पर मिले जानवर का जीवाश्म लगभग 57 करोड़ साल पुराना है। इसका नाम डिकिनसोनिया है। 

संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष का कार्यकारी सचिव नियुक्त किया गया है?

भारतीय मूल की निवेश और डेवलपमेंट बैंकर प्रीति सिन्हा को संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष का कार्यकारी सचिव नियुक्त किया गया है। प्रीति सिन्हा ने संगठन में जूडिथ कार्ल का स्थान लिया है। संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष अल्पविकसित देशों के लिये संयुक्त राष्ट्र की पूंजी निवेश एजेंसी है। यह अल्प विकसित देशों में गरीबों के लिये सार्वजनिक और निजी वित्त उपलब्ध कराने का कार्य करती है।

स्वदेशी मैप विकसित करने वाली एजेंसी है?

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और मैप माई इंडिया मिलकर स्वदेशी मैप विकसित करेंगी। यह देश में गूगल मैप का विकल्प बनेगी। मैप माई इंडिया 1992 में स्थापित एक निजी कंपनी है, जो कि भारत की मानचित्र-निर्माण का कार्य कर रही है। इस मैप को विकसित करने के लिए नाविक पोजिशनिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। 

करप्शन परसेप्शन इंडेक्स 2020 में भारत का स्थान है?

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किए जाने वाले करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में साल 2020 में भारत छह पायदान नीचे चला गया है। 2019 में 80वें स्थान से खिसककर वह 86वें स्थान पर आ गया है। सूचकांक के तहत कुल 180 देशों को शामिल किया जाता है। पहले स्थान पर डेनमार्क और न्यूजीलैण्ड और दूसरे स्थान पर फिनलैंड, सिंगापुर, स्वीडन और स्विटजरलैण्ड का स्थान है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top