Current Affairs GK Weekly February 2021 (01-06 February) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly February 2021

Current Affairs Current affairs in hindi pdf February 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स फरवरी, 2021 (01 से 06 फरवरी, 2021)

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 में भारत का स्थान है? 

हाल ही में जारी ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 में ऐसे देशों की रैंकिग की गई जो 2019 में जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. इस सूची में भारत 7वें स्थान पर हैा इस सूची में मोजाम्बिक पहले, जिम्बाब्वे दूसरे और बहामास तीसरे स्थान पर है। यह सूची बॉन स्थित जर्मनवॉच संस्था द्वारा जारी किया जाता है। इस सूची को साल 2000 से 2019 में हुई मौसम की घटनाओं के आधार पर तैयार किया गया हैं।

एशियाई क्रिकेट परिषद के नये अध्यक्ष हैं?

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया है। वे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन पापोन की जगह लेंगे। 32 साल के जय शाह एसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक हैं। उल्लेखनीय है कि एशियाई क्रिकेट संगठन (एसीसी) की स्थापना साल 1983 में हुई थी। इस संगठन का मकसद एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देना है।

एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं?

काजा कलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उल्लेखनीय है कि 1991 में एस्टोनिया को स्वतंत्रता मिली थी। 43 साल की काजा कलास पेशे से एक वकील और पूर्व यूरोपीय संसद सदस्य हैं। फिलहाल इस बाल्टिक देश की राष्ट्रपति भी एक महिला ही हैं। एस्टोनिया की वर्तमान राष्ट्रपति केर्स्टी कलजुलैड हैं।

भारत की तीसरी कोरोना वैक्सीन होगी?

सीरम इंस्टीट्यूट और नोवावैक्स मिलकर भारत की तीसरी कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स के लिए करार किया है। कंपनी ने भारत में इसके परीक्षण के लिए आवेदन किया है।  नोवोवैक्स की इस वैक्सीन ने यूके में अपने तीसरे चरण को पूरा कर​ लिया है और इसकी प्रभाव क्षमता 89.3% तक पाई गई है। जून, 2021 तक यह वैक्सीन भारत में उपलब्ध हो सकती है।

केंद्रीय बजट के लिए जारी किया गया एप है?

केंद्रीय बजट की आसान और पेपरलेस पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया गया है। यह ऐप वार्षिक वित्तीय विवरण (AFS), अनुदान की मांग (DG) और वित्त विधेयक आदि सहित 14 केंद्रीय बजट दस्तावेजों को देखने की सुविधा प्रदान करता है।

लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना स्थित है?

नेपाल की लोअर अरुण हाइड्रो परियोजना के निर्माण का काम नेपाल सरकार द्वारा भारत की सतलुज जल विद्युत निगम को दिया गया है। 679 मेगावाट की इस परियोजना के लिए सतलुज जल विद्युत निगम को तर्राष्ट्रीय बोली प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। 

स्टारडस्ट 1.0 क्या है?

स्टारडस्ट 1.0 दुनिया का पहला जैव ईंधन संचालित कॉमर्शियल बूस्टर रॉकेट है जिसे अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी ब्लूशिब्लूशिफ्ट एयरोस्पेस ने विकसित किया है। यह बूस्टर तकरीबन 20 फीट लंबा है और इसका वजन लगभग 250 किलोग्राम है। यह रॉकेट अधिकतम 8 किलोग्राम पेलोड ले जा सकता है। इसकी मदद से अंतरिक्ष में छोटे उपग्रह स्थापित किए जा सकेंगे।

भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस मनाया जाता है?

01 फरवरी को भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस साल भारतीय तटरक्षक अपना 45वां स्थापना दिवस मनाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस सेवा की स्थापना 1978 में की गई थी। आज इस बल के पास अपने 56 जहाज़ और 62 विमान है। यह दुनिया का चौथा सबसे बडा तटरक्षक दल है। इसका आदर्श वाक्य ‘वयम रक्षाम’ है।

किस देश ने अपने यहां आपातकाल की घोषणा की है?

म्यांमार की सेना ने राज्य में लोकतांत्रिक सरकार को भंग करके देश में आपातकाल लगा दिया है। इसके साथ ही म्यांमार ने देशर की काउंसलर या लोकतांत्रिक प्रमुख आंग सान सू की सहित कई नागरिक नेताओं को हिरासत में ले लिया है। वर्तमान में म्यांमार सेना के कमांडर इन चीफ मिन आंग हलिंग ने सत्ता अपने हाथ में ले ली है। 

देश का पहला कोराना मुक्त केन्द्र शासित प्रदेश है?

हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। इससे यह केन्द्र शासित प्रदेश देश का पहला कोरोना मुक्त केन्द्र शासित प्रदेश बन गया है। यहां कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 932 मामले सामने आए और 62 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमण का पहला मामला 10 जून, 2020 को सामने आया था।

इसरो का पहला मानवरहित अंतरिक्ष मिशन लांच होगा?

मिशन गगनयान के एक भाग के रूप में इसरो का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन दिसंबर, 2021 में लॉन्च किया जाएगा। पहले यह मिशन दिसंबर, 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद 2022 में मानव मिशन लांच किया जाएगा।

तेजस उत्पादन लाइन स्थापित की गई है?

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने हाल ही में बेंगलुरू में अपने दूसरे लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट उत्पादन लाइन की शुरूआत की है। यहां तेजस विमानों का उत्पादन किया जाएगा। इस लाइन की मदद से हर साल 16 विमान बनाए जाएंगे।

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास कहां होगा?

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास 8 फरवरी से 21 फरवरी, 2021 के बीच राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास विदेशी प्रशिक्षण नोड में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया जाएगा। पिछले महीने फ्रांस और भारत की वायुसेनाओं ने राजस्थान में युद्धाभ्यास किया था। 

देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट हैं?

आयशा अजीज को देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनने का गौरव मिला है। जम्मू-कश्मीर की रहने वालीं आयशा 5 साल की उम्र में पायलट बन गई हैं। 2011 में वे सबसे कम उम्र में स्टूडेंट पायलट का लाइसेंस पाने वाली छात्रा बनी थीं। 

ऑक्सफोर्ड ने 2020 का हिंदी शब्द घोषित किया है?

ऑक्सफोर्ड ने ‘आत्मनिर्भरता’ को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजज द्वारा हर साल हिंदी भाषा से एक शब्द को वर्ष का शब्द चुना जाता है। इससे पहले 2017 में ‘आधार’, 2018 में ‘नारी शक्ति’ और 2019 में ‘संविधान’ को ऑक्सफोर्ड ने हिंदी भाषा का शब्द चुना था।

विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है?

हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस साल कैंसर दिवस 2021 की थीम “मैं हूं और मैं रहूंगा” (I am and I will) है। अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ द्वारा इस दिवस की शुरूआत 1933 में की गई थी।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top