Current Affairs GK Weekly January 2021 (01-08 January) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly January 2021 (01-08 December) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf January 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स जनवरी, 2021 (01 से 08 जनवरी, 2021)

हाल ही मृत्युदंड पर प्रतिबंध लगाने वाला देश है?

कजाकिस्तान ने कानूनी प्रक्रिया से दिए जाने वाले मृत्युदण्ड पर प्रतिबंध लगा दिया है। कजाकिस्तान 2003 से इसे लागू करने का प्रयास कर रहा था। 2003 के बाद से ही कजाकिस्तान में किसी व्यक्ति को मृत्युदण्ड नहीं दिया गया है। उज्बेकिस्तान भी मृत्युदण्ड पर प्रतिबंध लगा चुका है।

यासा से प्रभावित देश है?

उष्णकटिबंधीय चक्रवात यासा से फिजी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस तुफान को श्रेणी—5 में रखा गया है। फिजी का वेनुआ लेउ ​द्वीप को इस चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है।

लाइट हाउस परियोजनाएं शुरू की गई हैं?

भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों में गरीब लोगों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए देश के छह राज्यों त्रिपुरा के अगरतला, झारखंड के रांची, उत्तरप्रदेश के लखनऊ, मध्यप्रदेश के इंदौर, गुजरात के राजकोट और तमिलनाडु के चेन्नई में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। 

डिजिटल पेमेंट्स इंडेक्स लांच किया है?

भारतीय रिवर्ज बैंक ने डिजिटल पेमेंट सर्विसेज के आकलन के लिए डिजिटल पेमेंट्स इंडेक्स लांच किया है। इसमें पांच प्रमुख मानदंड सुगम भुगतान, भुगतान के लिए मांग आधारित बुनियादी ढांचा, आपूर्ति आधारित बुनियादी ढांचा, भुगतान प्रदर्शन तथा उपभोक्ता के​न्द्रीत सेवा को बनाया गया है।

कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का निर्माण किया गया है?

गैस आथोरिटी आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 450 किलोमीटर लंबी कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना का निर्माण किया गया है। 3 हजार करोड़ की इस परियोजना का निर्माण’वन नेशन—वन गैस ग्रिड’ के तहत किया गया है। इस पाइपलाइन की मदद से पाइप्ड नेचुरल गैस—पीएनजी और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस—सीएनजी की आपूर्ति की जाएगी।

विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 04 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। ब्रेल नेत्रहीन और दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षित करने की एक पद्धति है। इसका आविष्कार लुईस बेल द्वारा 1824 में किया गया था। 2018 में इस दिवस की शुरूआत युनाइटेड नेशन्स द्वारा की गई थी।

सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र है?

भारत ने हाल ही में लेह में मौसम विज्ञान केन्द्र स्थापित किया है। यह भारत का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3 हजार 500 मीटर है। इस केन्द्र के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारी के साथ ही भकंपीय डेटा भी एकत्र किया जाएगा।

देश का पहला पॉलीनेटर पार्क बनाय गया है?

उत्तराखंड के नैनीताल में देश का पहला पॉलीनेटर पार्क स्थापित किया गया है। इस पार्क में पालीनेटर या परागकणों की 50 से अधिक प्रजातियां है। ऐसे कीट जो परागण में सहायक बनते हैं, उन्हें पॉलीनेटर कहा जाता है। इस पार्क में तितली, मधुमक्खी और इसी श्रेणी के कीटों की प्रजातियों को सहेजा गया है।

ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरूस्कार राशि बढ़ाने वाला राज्य है?

राजस्थान ने हाल ही में ओलम्पिक, एशिआई तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इनामी राशी बढ़ा दी है। ओलम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख के स्थान पर 3 करोड़, रजत पदक विजेता को 50 लाख की जगह 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख की जगह 1 करोड़ की इनामी राशी दी जाएगी।

ट्राइफूड पार्क क्या हैं?

ट्राइबल कॉर्पोरेटिव मार्केटिंग डवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण केन्द्र ने मध्यप्रदेश में जनजाति कल्याण के लिए 5 ट्राइफूड पार्क स्थापित करने का समझौता किया है। इन ट्राइफूड पार्क्स की मदद से आदिवासियों को आजीविका देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसकी मदद से आदीवासी कलाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मलाला युसुफजई छात्रवृति शुरू करने वाला देश है?

अमेरिका ने मलाला युसुफजई के नाम पर एक छात्रवृत्ति की शुरूआत की है। इसमें पाकिस्तान में चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत पाकिस्तानी महिलाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मलाला युसुफजई को पकिस्तान में बच्चों तथा महिलाओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए 2014 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 

साधु कोठारी का सम्बन्ध था?

साधु कोठारी एक यक्षगान कलाकार थे, जिनका हाल ही में यक्षगान मंचन के दौरान मंच पर ही निधन हो गया। यक्षगान कर्नाटक का एक प्रसिद्ध लोकनृत्य है। यक्ष के गीतों को इस नृत्य शैली में गाया जाता है। इन गीतों की विषयवस्तु रामायण और महाभारत की कथाएं होती है। यह गीत कन्नड़ भाषा में होते हैं लेकिन इन्हें मलयालम और तुलू में भी गाया जाता है।

बर्ड फ्लू को आपदा घोषित करने वाला राज्य है?

बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए केरल ने इसे आपदा घोषित कर दिया है। भारत में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचलप्रदेश, गुजरात और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर अलर्ट पर हैं। उल्लेखनीय है कि यह पक्षियों में पाया जाने वाला एक वायरसजनित रोग है।

दानदाताओं की सूची में शीर्ष पर है?

द क्रॉनिकल ऑफ फिलैंथ्राफी द्वारा इस वर्ष जारी की गई सूची में दान देने के मामले में अमेजन के मालिक जोफ बेजोस0 शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 10 अरब डॉलर का दान दिया है। दूसरे स्थान पर नाइक के चेयरमैन फिलिप हैम्पसन नाइट और उनकी पत्नी पैनेलॉप नाइट हैं, जिन्होंने नाइट फाउंडेशन को 90 करोड़ डॉलर और ऑरेगन विश्वविद्यालय को 30 करोड़ डॉलर का दान दिया है।

पुरूष टेस्ट में अधिकारी के तौर पर कार्य करने वाली पहली महिला है?

क्लेयर पोलोसाक को पुरूषों के टेस्ट मैच में भाग लेने वाली पहली महिला मैच ऑफिशियल बनने का गौरव मिला है। पोलोसाक ऑस्ट्रेलिया कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया-भारत श्रृंखला के चौथे टेस्ट में अम्पायर की भूमिका का निर्वाह कर रही हैं। 

स्वस्थ वायु क्या है?

स्वस्थ वायु वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद तथा राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला द्वारा तैयार किया गया स्वदेशी वेंटीलेटर है। इस वेंटीलेटर में HEPA फिल्टर का प्रयोग किया गया है। इस फिल्टर में वायुकणों को फिल्टर करने की क्षमता होती है। इसके वाणिज्यीक उत्पादन की इजाजत भी दे दी गई है। भारत अब नॉन इनवेसिटव वेंटिलेर की तकनीक के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top