Current Affairs GK Weekly December 2020 (21-27 December) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly December 2020 (21-27 December) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf December 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स दिसम्बर, 2020 (21 से 27 दिसम्बर, 2020)

देश की पहली हाइपरसोनिक पवन सुरंग स्थित है?

भारत की पहली उन्नत हाइपरसोनिक विंड टनल (पवन सुरंग) का निर्माण डीआरडीओ परिसर, हैदराबाद में किया गया है। रूस और अमेरिका के बाद ऐसी सुविधा विकसित करने वाला भारत तीसरा देश है। इस टनल की मदद से मिसाइल और लड़ाकू विमानों का परीक्षण किया जा सकेगा।

कौनसे दो ग्रह 400 साल में निकटतम आए हैं?

बृहस्पति और शनि के बीच 21 दिसम्बर, 2020 को सबसे निकट दूरी पर आ जाएंगे। इससे पहले यह स्थिति 1623 में बनी थी। इसके बाद यह स्थिति 2080 में बनेगी क्योंकि विशाल होने के कारण यह दोनो ग्रह बहुत धीमी रफ्तार से परिक्रमा करते हैं।

किस देश ने स्पेस फोर्स बनाई है?

अमेरिका ने अपने अंतरिक्ष संसाधनों की सुरक्षा के लिए एक फोर्स का गठन किया है। इस फोर्स को युनाइटेड स्टेट स्पेस फोर्स के नाम से जाना जाएगा। इसके सिपाहियों को गार्जियंस नाम दिया गया है। यह अमेरिका का छठा सशस्त्र दल है। इससे पहले चीन और रूस इस तरह की फोर्स का गठन कर चुके हैं। 

खेलो इंडिया में शामिल किए गए चार स्वदेशी खेल हैं?

हाल ही में खेलो इंडिया आयोजन के लिए चार भारतीय खेलों को शामिल करने की सहमति दे दी गई है। इसमें पंजाब में खेले जाने वाला गटका, केरल का मार्शल आर्ट कलारीपट्टू, मणिपुर का मार्शल आर्ट थांगता और मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र का मल्लखंब शामिल है।

राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है?

भारत में 22 दिसम्बन को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है। 2012 से भारत में इस दिवस की शुरूआत की गई है। श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के कोयंबटूर के ईरोड गांव में हुआ था। 

कोलोन मुक्केबाजी विश्वकप में भारत ने कितने पदक जीते हैं?

कोलोन मुक्केबाजी विश्वकप प्रतिस्पर्धा में भारत ने शानदान प्रदर्शन करते हुए कुल नौ मेडल प्राप्त किए हैं। इस प्रतियोगिता ने तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघल ने इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता।

चिल्लाई-कलां क्या है?

कश्मीर घाटी में सर्दियों को उत्सव के तौर पर मनाने की परम्परा को चिल्लाई-कलां कहा जाता है। 21 दिसम्बर से इस उत्सव की शुरूआत हो गई है और यह 40 दिन तक मनाया जाएगा। इसके बाद के अगले 20 दिन को चिल्लाई—खुर्द और उसके बाद के 10 दिनों को चिल्लाई—बच्चा के नाम से जाना जाता है।

हिमालयन ट्रिलियम क्या है?

हिमालयन ट्रिलियम एक औषधीय बूटी है जिसे अंतराष्ट्रीय प्रकृति संघ द्वारा लुप्तप्राय घोषित कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार होने की वजह से भारत के हिमालय में यह बूटी खत्म होने की सीमा तक पहुंच गई है। यह प्राकृतिक रूप से ही पाई जाती है और स्टेरायड दवाओं में इसका उपयोग होता है।

दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप का निर्माण किया गया है?

चीन में दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्कोप का निर्माण किया गया है। इसे फास्ट या Five-hundred-meter Aperture Spherical Telescope (FAST) नाम दिया गया है। यह टेलीस्कोप चीन के गुइझोउ के पिंगटांग में स्थित है। इसका व्यास 1600 फुट है।

किस देश के स्ट्रीट फूड को यूनेस्को विरासत सूची में शामिल किया गया है?

हाल ही में सिंगापुर के स्ट्रीट फूड को यूनेस्को विरासत की सूची में शामिल किया गया है। इसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में स्थान मिला है। यहां के स्ट्रीट फूड में मूल रूप से चीनी, मलाया और भारतीय व्यंजनों को परोसा जाता है। अपनी विविधता और कम मूल्य की वजह से सिंगापुर का स्ट्रीट फूड पूरी दुनिया मे मशहूर है।

न्यूजर्सी की सीनेट और महासभा ने किस भारतीय अभिनेता को लाइफ टाइम अवार्ड से नवाजा है?

न्यूजर्सी की सीनेट और आमसभा ने संयुक्त विधायी प्रस्ताव पारित कर हिन्दी फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को न्यूजर्सी राज्य की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है। धर्मेन्द्र ने अपने फिल्मी करिअर में 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता हैं। 

राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है?

भारत में 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती की स्मृति में आयोजित होता है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर, 1902 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ था। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार और किसानों को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई पुस्तकों का लेखन भी किया। 2001 में इस दिवस की शुरूआत की गई।

अशोकनगर तेल एवं गैस रिजर्व कहां स्थित है?

अशोकनगर तेल एवं गैस रिजर्व पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में स्थित पहला रिजर्व है, जिसकी शुरूआत 20 दिसम्बर को की गई। इसे साल 2018 में खोजा गया था। ओएनजीसी के इस रिजर्व से निकलने वाले तेल को हल्दिया स्थित रिफाइनरी में भेजा जाएगा। यह ऑयल फील्ड महानदी-बंगाल-अंडमान बेसिन के अंतर्गत आता है। 

विश्व अल्पसंख्यक दिवस मनाया जाता है?

विश्व अल्पसंख्यक दिवस या अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसम्बर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस दिवस की शुरूआत 1992 से की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनकी भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति, परम्परा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है।

एसोचैम एंटरप्राइजेज ऑफ सेंचुरी अवार्ड दिया गया है?

एसोचैम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को एसोचैम एंटरप्राइजेज ऑफ सेंचुरी अवार्ड दिया गया है। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल या एसोचैम की स्थापना 1920 में की गई थी। एसोचैम भारत के सबसे पुराने प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठनों में से एक माना जाता है।

जगन्नाथ गुहा का सम्बन्ध था?

जगन्नाथ गुहा पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ फिल्मकार और अभिनेता थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। गुहा को 1986 ममें फिल्म ‘मित्रानिकेतन वेलानाद’ के निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने सत्यजित रॉय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट और शॉर्ट फिल्म एसोसिएशन की स्थापना भी की थी।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top