Current Affairs GK Weekly December 2020 (01-06 December) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly December 2020 (01-06 December) in hindi pdf


Current Affairs Current affairs in hindi pdf December 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स दिसम्बर, 2020 (01 से 06 दिसम्बर, 2020)

फकीर चंद कोहली का सम्बन्ध था?

फकीर चंद कोहली जिनका हाल ही में निधन हो गया को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की स्थापना के लिए जाना जाता है। उन्हें भारतीय आईटी उद्योग का जनक भी कहा जाता है। वे टीसीएस के पहले सीईओ थे। भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था। 


फीफा रैकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है?

हाल ही में जारी की गई वर्ष 2020 की रैंकिंग में बेल्जियम ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सूची में फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर है। भारत की रैंकिंग इस साल एक स्थान गिरकर 109वीं हो गई है।


आस्कर के लघु फिल्म की श्रेणी के लिए नामित भारतीय फिल्म है?

कीथ गोम्स निर्देशित शेमलेस को भारत की ओर से आस्कर लघु फिल्म श्रेणी के लिए नामित किया गया है। यह 15 मिनट की कॉ​मेडी थ्रिलर है। इस फिल्म का म्यूजिक आस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी द्वारा तैयार किया गया है।


भारत ने किस देश से हाइड्रोग्राफी क्रियान्वयन समझौता किया है?

हाल ही में भारत ने वियतनाम के साथ हाइड्रोग्राफी क्रियान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। इस समझौते के तहत दोनों देश हाइड्रोग्राफिक डेटा साझा करेंगे और ​​नेविगेशनल चार्ट में ​एक-दूसरे का ​सहायता ​करेंगे​।


विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य आमजन में एड्स के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। इस वर्ष एड्स दिवस की थीम ‘ग्लोबल सॉरिडेरिटी, रिजिलिएंट सर्विसेज’ है। 


कोविड वैक्सीनेशन के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है?

केन्द्र सरकार ने कोविड—19 वैक्सीनेशन को आसान बनाने के लिए ‘मिशन कोविड सुरक्षा’ आरंभ की है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत वैक्सीन के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही वैक्सीन के विकास में भी सहयोग किया जाएगा।


फॉर्मूला वन बहरीन ग्रांप्री जीता है?

इस बार का फॉर्मूला वन बहरीन ग्रांप्री खिताब मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने अपने नाम कर लिया है। रेड बुल ड्राइवर्स मैक्स वेरस्टैपेन दूसरे और अलेक्जेंडर एल्बोन तीसरे स्थान पर रहे।


वरुणास्त्र क्या है?

वरुणास्त्र एक हैवी टॉरपीडो है जिसका विकास नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला द्वारा किया गया है। यह टॉरपीडो गहरे और उथले दोनों तरह की परिस्थितियों में पनडुब्बियों को निशाना बनाने की क्षमता रखता है। यह सभी समसर सॉल्ट वाटर जहाजों से दागा जा सकता है।


कैंब्रिज डिक्शनरी ने वर्ड आफ ईयर घोषित किया है?

कैंब्रिज डिक्शनरी द्वारा हर साल में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शब्द को वर्ड आफ द ईयर घोषित किया जाता है। वर्ष 2020 के लिए क्वारंटाइन को वर्ड आफ ईयर घोषित किया गया है। इस शब्द को सर्च इंजन्स पर सबसे ज्यादा खोजा गया।


रूसी कोविड वैक्सीन का निर्माण कौनसी भारतीय कंपनी करेगी?

रूस द्वारा कोविड—19 के लिए बनाए गए वैक्सीन स्पुतनिक वी का उत्पादन भारत स्थिति फार्मास्यूटिकल कंपनी हेटेरो करेगी। इसके उत्पादनक का काम जनवरी 2021 में किया जाएगा। यह टीका 28वें दिन तक 91.4 प्रतिशत और 42वें दिन तक 95 प्रतिशत तक प्रभावी है।


एनरिक लोपेज का सम्बन्ध है?

एनरिक लोपेज स्पेन के टेनिस खिलाड़ी हैं जिन पर फिक्सिंग के चलते आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया गया। 2018 में वे 154वीं रैंक तक पहुंचे थे। वे कभी किसी ग्रैंडस्लेम में नहीं खेले हैं। लोपेज पर मैच फिक्सिंग के तीन आरोप साबित हुए हैं।


आईसीसी टी 20 में शीर्ष स्थान हासिल किया है?

हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी की गई टी20 रैंकिंग में इंग्लैण्ड ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान आस्ट्रेलिया को और भारत को तीसरा स्थान दिया गया है।


वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे मे सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेन्डुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने यह रिकॉर्ड 242 पारियों में जबकि सचिन ने यह रिकॉर्ड 379 पारियों में बनाया था।


अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है?

3 दिसम्बर को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए विकास सुनिश्चित करना है। इस साल की थीम ‘बेहतर पुनर्निमाण: कोविड-19 के बाद की दुनिया में विकलांग व्यक्तियों के लिए समावेशी, सुलभ और अनुकूल माहौल हो।’ रखी गई है। 


महाशय धर्मपाल गुलाटी का सम्बन्ध था?

महाशय धर्मपाल गुलाटी जिनका हाल ही में निधन हो गया। भारतीय मसाला ब्रांड एमडीएच के सीईओ थे। व्यापार और उद्योग खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल महाशय धर्मपाल गुलाटी को पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।


लैब निर्मित मांस की बिक्री को मंजूर करने वाला पहला देश है?

सिंगापुर ने इन विट्रो मीट की ब्रिकी को मंजूरी प्रदान की है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश है। अमेरिकी स्टार्टअप ईट जस्ट मीट को नगेट्स बेचने की मंजूरी दी है। कंपनी का दावा है कि इस मीट के उत्पादन के लिए न तो किसी जानवर को मारा गया गया है और न ही कोई पेड़ काटा गया है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top