Current Affairs GK Weekly October 2020 (26-31 October) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly October 2020 (26-25 October) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf October 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर, 2020 (26 से 31 अक्टूबर, 2020)

जूलिया जॉर्जेस का सम्बन्ध है?

जूलिया जॉर्जेस जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में सन्यास की घोषणा की। वे जर्मनी की सबसे बेहतरीन महिला टेनिस खिलाड़ी थी। 2018 में वे नौंवी विश्व रैकिंग तक पहुंची थी। उन्होंने 2014 फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के उपविजेता का खिताब भी जीता था। 

भारतीय वायुसेना की पहली महिला विंग कमांडर थीं?

विजयलक्ष्मी रमनन जिनकी हाल ही में 94 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। उन्हें भारतीय वायुसेना की पहली महिला विंग कमांडर बनने का गौरव हासिल हुआ था। 1955 में वे आर्मी मेडिकल कोर में शामिल हुईं थी। 1972 में उन्हें विंग कमांडर की रैंक पर प्रमोशन मिला था। 

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का स्थान है?

हाल ही में जारी किए गए ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में भारत 94वें पायदान पर आ गया है। पिछले साल की तुलना में उसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है। इस सूची में बेलारूस पहले स्थान पर है। सूची में कुल 107 देशों को शामिल किया गया है।

अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन का अध्यक्ष चुना गया है?

भारत के श्रम सचिव अपूर्व चंद्र को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के संचालक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। 35 साल बाद भारत को इस संगठन की अध्यक्षता करने का मौका मिला है। भारत इस संगठन का संस्थापक सदस्य है। वर्तमान में 187 देश इस संगठन के सदस्य है। 1919 में इसे वर्साय की संधि के बाद बनाया गया था।

विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत रोटरी इंटरनेशनल द्वारा की गई थी। इसे इस रोग का टीका विकसित करने वाले जोनास साल्क के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। पोलियो विषाणुजनित रोग जो बच्चों में विकलांगता का प्रमुख कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था।

ली कुन-ही कौन थे?

ली कुन ही ​इलेक्ट्रोनिक्स निर्माता कंपनी सैमसंग के चेयरमैन थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उनके नेतृत्व में ही सैमसंग दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बनी। कंपनी का कुल कारोबार दक्षिण कोरिया के सकल घरेलू उत्पाद के पांचवें हिस्से के बाराबर है। 

पुर्तगाल ग्रां प्री खिताब जीता है?

ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाल ग्रां प्री अपने नाम कर ली है। अपनी 92वीं जीत के साथ ही उन्होंने जर्मनी के माइकल शुमाकर को पीछे छोड़ दिया है। हैमिल्टन अबतक छह बार विश्व चैंपियन भी रह चुके हैं।

एशिया पावर इंडेक्स 2020 में भारत का स्थान है?

आस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी किए जाने वाले एशिया पावर इंडेक्स 2020 में भारत को इस बार चौथा स्थान दिया गया है। भारत ने इस बार रूस और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़कर यह स्थान हासिल किया है। इस सूची में अमेरिका शीर्ष पर काबिज है। यह रैकिंग एशिया को प्रभावित करने वाले देशों की शक्ति का आंकलन करती है।

BECA समझौता क्या है?

अमेरिका और भारत के बीच -स्थानिक सहयोग के लिए बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौता (BECA) हुआ है। यह एक संचार समझौता है जिससे भारत और अमेरिका महत्वपूर्ण सैनिक सूचनाओं को जैसे नक्शे, समुद्री और वैमानिकी चार्ट और भूभौतिकीय, भू-चुंबकीय और गुरुत्वाकर्षण डाटा साझा करेंगे। 

किस देश ने अपने एक चौराहे का नामकरण हरिवंश राय बच्चन को समर्पित किया है?

पोलैंड ने अपने शहर व्रोकलां के एक चौराहे का नामकरण प्रख्यात हिंदी कवि और साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के नाम पर किया है। मधुशाला की रचना करने वाले हरिवंश राय बच्चन को छायावाद के प्रमुख कवियों में से एक माना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है?

24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर लागू हुआ था। इसी की स्मृति में हर साल पुरी दुनिया में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। साथ ही 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक संयुक्त राष्ट्र सप्ताह भी मनाया जाता है। संयुक्त् राष्ट्र चार्टर पर 26 जून 1975 को हस्ताक्षर हुए थे।

सूडान ने किस देश को मान्यता प्रदान की है?

हाल ही में एक समझौते के तहत सूडान ने इजरायल को मान्यता प्रदान कर दी है। इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के बाद इजरायल के साथ समझौत करने वाला सूडान तीसरा देश बन गया है। इस समझौते से सूडान और इजरायल के बीच सम्बन्ध सामान्य बनाने का प्रयास किया गया है।

केशुभाई पटेल का सम्बन्ध था?

केशुभाई पटेल जिनका हाल ही में निधन हुआ, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे 1995 और 1998 में दो बार मुख्यमंत्री पद पर रहे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उन्हें उपनाम ‘बापा’ के तौर पर भी संबोधित किया जाता था। 

येलो डस्ट संकट क्या है?

हाल ही में उत्तर कोरिया ने यलो डस्ट के कारण अपने नागरिकों को घर में ही रहने की सलाह दी है। यलो डस्ट चीन और मंगोलिया से आने वाला धूल का प्रवाह है जिसकी वजह से विषाक्त पदार्थ श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। उत्तर कोरिया ने इससे ​कोविड प्रसार की संभावना भी जताई है। 

ओहाका खादी कहां बनाई जाती है?

ओहाका खादी दक्षिण मैक्सिको के ओहाका क्षेत्र में बनाया जाने वाला कपड़ा है। इसे ही ओहाका खादी कहा जाता है। इसकी शुरूआत मार्कोस ब्राउन और उनकी पत्नी कालिंदी अत्तर ने महात्मा गांधी से प्रभावित होकर की थी। यह काम उन्होंने गुजरात के साबरमती आश्रम में रहकर सीखा था। यह काम वहां की अर्थव्यवस्था में अच्छा योगदान दे रहा है।

चंद्रमा पर पानी खोजने वाली वेधशाला है?

हाल ही में नासा की सोफिया Stratospheric Observatory for Infrared Astronomy-SOFIA ने चंद्रमा पर पानी की खोज की है। यह पानी चंद्रमा के सूर्य के सामने वाले हिस्से में स्थित क्लेवियस क्रेटर में उपलब्ध है। इसका उपयोग भविष्य की अंतरिक्ष यात्राओं और ईंधन के तौर पर किया जा सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top