Current Affairs GK Weekly November 2020 (01-08 November) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly November 2020


Current Affairs Current affairs in hindi pdf November 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स नवम्बर, 2020 (01 से 08 नवम्बर, 2020)

मेरी सहेली पहल क्या है?

मेरी सहेली पहल भारतीय रेलवे द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया एक पायलट प्रोजेक्ट है जिसे दक्षिण पूर्व रेलवे में प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। इसकी सफलता देखते हुए अब इसे सभी क्षेत्रों में शुरू किया गया है। इसमें रेलवे पुलिस फोर्स की महिला कर्मी यात्रा के दौरान महिला यात्रियों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है। 

भारतीय सेना द्वारा तैयार किया गया मैसेंजिंग एप्लीकेशन है?

भारतीय सेना ने अपने संदेशों की सुरक्षा और उनके लीक होने की संभावना को कम करने के लिए स्वयं का एक मैसेंजिंग एप विकसित किया है। इसे सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट नाम दिया गया है। इस एप्लीकेशन के मदद से अब सैन्यकर्मी एंड टू एंड सुरक्षित वाय, टेक्स्ट और वीडियो कॉल कर पाएंगे। 

शॉन कानरी का सम्बन्ध किस क्षेत्र में है?

शॉन कानरी जिनका हाल ही में निधन हो गया है का सम्बन्ध हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से था। उन्होंने जेम्स बांड की भूमिकाओं को पर्दे पर उतारा। इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट क्रूसेड’ और ‘द रॉक’ उनकी प्रमुख फिल्में रही। उन्हें अपने करिअर में आस्कर के साथ ही बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब सम्मान से भी नवाजा गया। 

गोनी क्या है?

गोनी एक टाइफून है जिससे हाल ही में फिलिपिंस बहुत प्रभावित हुआ है। चीन सागर क्षेत्र में चक्रवातों को टाइफून नाम से संबोधित किया जाता है। गोनी या रोली एक सुपर टाइफून था जिसकी गति 215-295 किमी. प्रति घंटा थी। इस साल फिलिपिंस में आने वाला यह 18वां चक्रवाती तूफान है।

शेन वॉटसन का सम्बन्ध है?

शेन वॉटसन आस्ट्रेलिया के आलराउंडर क्रिकेटर हैं, जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की दी है। अब वे आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। वॉटसन ने 145 आईपीएल मैचों में 3874 रन बनाए और 92 विकेट भी अपने नाम किए जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से उन्होंने 2016 में ही सन्यास ले लिया था। 

दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाने वाला राज्य है?

राजस्थान ने कोरोना महामारी की वजह से संक्रमण को फैलने से रोकने और कोविड—19 मरीजों तथा सांस सम्बन्धी परेशानियों को देखते हुए दिवाली पर पटाखों के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही वाहनों की फिटनेस प्रमाणपत्र पर भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि कोविड—19 वायरस सबसे ज्यादा श्वसन तंत्र को ही प्रभावित करता है।

रितु फोगाट का सम्बन्ध किस खेल से है?

रितु फोगाट का सम्बन्ध मिक्स्उ मार्शल आर्ट्स से है। हाल ही में उन्होंने सिंगापुर में  लगातार तीसरी बार मिक्सड मार्शल आर्ट्स चैंप​यनशिप खिताब अपने नाम कर दिलया है। उन्होंने कंबोडिया की नाउ स्रे पोव को हराया। फोगाट ने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियन​शिप 2016 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 

राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है?

31 अक्टूबर को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत 2014 से की गई है। यह दिवस सरदार पटेल द्वारा देश के एकीकरण में उनके योगदान की स्मृति में उनके जन्मदिवस पर आयोजित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने 265 देशी रियासतों के एकीकरण का काम किया था।

न्यूजीलैण्ड में भारतीय मूल की पहली मंत्री है?

प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैण्ड में मंत्री पद पर कार्य करने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बनी है। उन्हें प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के मंत्रिमंडल के 5 नये मंत्रियों में से एक चुना गया है। वे स्वैच्छिक क्षेत्र मंत्री के तौर पर कार्य करेंगी। 

टीएन कृष्णन का सम्बन्ध था?

टीएन कृष्णन जिनका हाल ही में निधन हुआ है, भारत के प्रमुख वायलिनवादकों में से एक थे। वायलिन वादन के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। चेन्नई में रहने वाले टीएन कृष्णन का जन्म केरल में हुआ था। 

हरिकेन एटा से प्रभावित क्षेत्र है?

श्रेणी 2 के तूफान हरिकेन एटा से मध्य अमेरिका प्रभावित हुआ है। यह पहली बार हुआ है कि किसी ग्रीक अक्षर का उपयोग किसी तूफान के नामकरण के लिए किया गया है। इस क्षेत्र में इस साल आने वाला यह 28वां तूफान है।

गंगा उत्सव 2020 का उद्देश्य है?

गंगा नदी को स्वच्छ करने और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा उत्सव 2020 मनाया गया। 4 नवम्बर तक चले इस उत्सव को 2008 में इसी दिन गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने की 12वीं वर्षगांठ के अवसर की वजह से भी मनाया जा रहा है।

लुहरी जल विद्युत परियोजना स्थापित की जाएगी?

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला जिले में सतलज नदी पर 210 मेगावाट की लुहरी जल विद्युत परियोजना स्थापित की जाएगी। इससे हर साल 758.20 मिलियन युनिट विद्युत का उत्पादन होगा। इस परियोजना का काम सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। 1810 करोड़ की यह परियोजना केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित की जा रही है। 

मर्लोन सैमुअल्स का सम्बन्ध है?

मार्लोन सैमुअल्स वेस्टइंडीज के क्रिकेटर और प्रमुख बल्लेबाजों में से एक थे। हाल ही में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 11,000 से अधिक रन  बनाये। बतौर गेंदबाज उन्होंने 150 से अधिक विकेट भी लिए। उन्होंने अपना आखिरी मैच दिसंबर 2018 में खेला था।

किस टाइगर रिजर्व को युनेस्को ने बायोस्फीयर रिजर्व की सूची में शामिल किया है?

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व को युनेस्को ने अपनी वर्ल्ड नेटवर्क आफ बायोस्फियर रिजर्व सूची में शामिल कर लिया है। फिलहाल इस सूची में 129 देशों में 714 जगहों को बायो स्फेयर रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि 1981 में पन्ना टाइगर रिजर्व को राष्ट्रीय उद्यान और 1994 में टाइगर रिजर्व बनाया गया था। 

साइकी 16 क्या है?

नासा ने हाल ही में मंगल और बृहस्पति के बीच एक क्षुद्रग्रह के अध्ययन में पता लगा है कि वह पूरी तरह धातू से बना है। इस क्षुद्र ग्रह की खोज 17 मार्च, 1852 को गोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस द्वारा की गई थी इसे ग्रीक देवी साइकी के नाम पर साइकी—16 नाम दिया गया है। चुंकि यह वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया 16 वां क्षुद्रग्रह है इसलिए नाम के साथ 16 जोड़ा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top