Current Affairs GK Weekly September 2020 (28-30 September) in hindi pdf | rasnotes.com


Current Affairs GK Weekly September 2020 (28-30 September) in hindi pdf


Current Affairs Current affairs in hindi pdf September 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स सितम्बर, 2020 (28 से 30 सितम्बर, 2020)

भारतीय युद्धपोत पर तैनात होने वाली महिला अधिकारी है?

भारतीय नौसेना ने पहली बार किसी युद्धपोत पर महिला अधिकारी ​को नियुक्त किया है। सब लेफ्टिनेंट (एसएलटी) कुमुदिनी त्यागी और एसएलटी रीति सिंह भारतीय नौसेना के 17 अधिकारियों के उस समूह का हिस्सा है, जिसे हाल ही में वारशिप पर लगाया गया है। इससे पहले तक महिला अधिकारियों की तैना​ती फिक्स्ड विंग एयरकॉफ्ट तक सीमित रखा जाता था।

जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषाओं में शामिल किया गया है?

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी देकर पांच भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी और डोगरी को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने का प्रावधान किया गया है। उर्दू और अंग्रेजी वहां पहले से अधिकारिक भाषायें थी इस सूची में अब हिंदी, कश्मीरी और डोगरी भी जुड़ जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट की नई न्यायधीश नामित की गई हैं?

एमी कोनी बैरेट को संयुक्त् राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायधीश के रूप में नामित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रूथ बाडेर गिन्सबर्ग के निधन से यह पद खाली हुआ था। अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश को नामित करने का कार्य राष्ट्रपति के माध्यम से होता है।

जसवंत सिंह का सम्बन्ध था?

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 27 सितम्बर 2020 को निधन हो गया। जसवंत सिंह सेना में मेजर रहें। उन्होंने केन्द्र में वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री के तौर पर कार्य किया। वे संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे। जसवंत सिंह राजस्थान के बाड़मेर में जसोल के रहने वाले थे।

जिमेक्स 20 क्या है?

भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच में हर 2 साल में किए जाने वाले नौसैनिक अभ्यास को जिमेक्स 20 नाम दिया गया है। इस बार 26 से 28 सितंबर तक उत्तरी अरब सागर इसके चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। अक्तूबर, 2018 में तीसरे संस्करण को विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।

वैक्सीन वेब पोर्टल का काम होगा?

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने हाल ही में वैक्सीन वेब पोर्टल और राष्ट्रीय क्‍लीनिकल रजिस्ट्री की शुरूआत की है। वैक्सीन वेब पोर्टल दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन के विकास और राष्ट्रीय क्‍लीनिकल रजिस्ट्री भारत में नैदानिक और प्रयोगशाला जाँच, उपचार, प्रबंधन नवाचार और अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों आदि से संबंधित आँकड़े एकत्र करेगी।

राजस्थान को जलापूर्ति और स्वच्छता ढांचे के लिये एडीबी से मिलने वाला ऋण है?

एशियाई विकास बैंक ने राजस्थान के शहरों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता के बुनियादी ढाँचे और सेवाओं के लिये 300 मिलियन डॉलर के ऋण को मंज़ूरी दी है। इससे राजस्थान के 14 शहरों के करीब 5.7 लाख लोगों के लिये बेहतर जलापूर्ति सेवाएं और करीब 7.2 लाख लोगों को स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। 

टाइम मैगज़ीन के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल भारतीय है?

टाइम की विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शाहीन बाग प्रदर्शन का हिस्सा रहीं बिल्किस बानो को शामिल किया गया है।

एनआईए की तीन नई शाखाएं खोली जाएंगी?

केन्द्र सरकार ने आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी एनआईए की तीन नई शाखाएं इम्फाल, चेन्नई और रांची में खोलने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए बनाई गई एक संघीय एजेंसी है। इस एजेंसी के पास राज्य सरकारों की अनुमति के बिना कार्य करने का अधिकार है।

किस देश में ब्यूबोनिक प्लेग का मामला सामने आया है?

चीन के यून्नान प्रांत में एक तीन साल के बच्चे में ब्यूबोनिक प्लेग की पुष्टि हुई है। इसके बाद चीन ने अपने दक्षिणी—पश्चिमी हिस्से में आपातकाल लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि ब्यूबोनिक प्लेग का पहला मामला 21 सितम्बर को चीन में ही सामने आया था। यह प्लेग चूहे जैसे रोडेंट्स के माध्यम से फैलता है। इसका कारण एक जूनेटिक जीवाणु हैं। 

नमामी गंगे की 6 परियोजनाएं किस राज्य में शुरू की गई हैं?

नमामी गंगे गंगा नदी को साफ करने की केन्द्रीय परियोजना है। हाल ही में गंगा नदी से पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये उत्तराखंड में इस कार्यक्रम के तहत 6 परियोजनाएं शुरू की गई है। इसमें 2022 तक उत्तराखंड के सभी घरों तक पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विश्व ​हृदय दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य आमजन मे हृदय रोगों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। साल 2000 में यह दिवस पहली बार मनाया गया था।

भारत में कांगो फीवर संक्रमण के मामले सामने आए हैं?

महाराष्ट्र और गुजरात के पालघर तथा वलसाड के इलाकों में कांगो फीवर का खतरा सामने आया है। यह एक वायरस जनित बीमारी है जो मवेशियों से पशुपालकों और पशुओं के रक्त में सम्पर्क में आने वाले इंसानों में फैलती है। इस ​बीमारी का सबसे पहले 1940 में पता लगाया गया था। 

फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया है?

शेखर कपूर को पुणे स्थित एफटीआईआई और इसके गवर्निंग काउन्सिल का अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल 3 मार्च, 2023 तक रहेगा। शेखर कपूर को मिस्टर इंडिया, एलिज़ाबेथ, बैंडिट क्वीन और द फोर फेदर्स जैसी फिल्मों के लिये जाने जाता है। वे वर्तमान अध्यक्ष बी.पी. सिंह का स्थान लेंगे।

रेबीज दिवस मनाया जाता है?

फ्रांसीसी जीव विज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि 28 सितम्बर को पूरी दुनिया में रेबीज दिवस के तौर पर मनाया जाता है। लुई पाश्चर ने ही रेबीज का टीका विकसित किया था। रेबीज दिवस की इस साल की थीम—एंड रेबीज: कोलेबेरेट, वैक्सीनेट रखी गई है। रेबीज एक वायरसजनित रोग है जो कुत्ते, बंदरों और बिल्लियों के काटने से होता है।

सैयदा अनवरा तैमूर का सम्बन्ध था?

सैयदा अनवरा तैमूरज जो असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री थीं का हाल ही में निधन हो गया। वे 06 दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक असम की मुख्यमंत्री रहीं। वे चार बार विधायक और एक बार राज्य सभा सदस्य बनीं।

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top