Current Affairs GK Weekly October 2020 (01-11 October) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly October 2020 (01-11 September) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf October 2020 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स अक्टूबर, 2020 (01 से 11 अक्टूबर, 2020)

दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल है?

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बनी अटल सुरंग को दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल होने का गौरव मिला है। 10 साल में बनकर तैयार हुई इस सुरंग की लम्बाई 10 हजार फीट से ज्यादा है।  इससे मनाली और लेह के बीच के की दूरी 46 किमी कम हो जाएगी। इसे बनाने में 3500 करोड़ की लागत आएगी।

विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है?

दुनिया भर में 05 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करने और उनकी स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के बीच वर्ष 1966 में हुई बैठक में यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। विश्व शिक्षक दिवस 2020 की थीम ‘टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर’ है। 

भारतीय मिसाइल के-10 के जमीनी संस्करण को नाम दिया गया है?

भारत ने पनडूब्बी से दागे जाने वाले अपने के—10 मिसाइल के जमीनी संस्करण को शौर्य नाम दिया है। हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया गया। शौर्य की मारक क्षमता 800 किलोमीटर है और यह ट्रक से भी दागी जा सकती है। इस परमाणु मिसाइल को डिटेक्ट करना मुश्किल काम है।

कुवैत के नये अमीर बने हैं?

कुवैत के अमीर शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद उनके भाई शेख नवाफ अल अहमद अल सबा नये अमीर बने है। इससे पहले वे कुवैत के रक्षा सेवा में कार्यरत थे। उल्लेखनीय है कि कुवैत में अमीर का पद ही राष्ट्राध्यक्ष और शासन का सर्वेसर्वा होता है।

SMART क्या है?

डीआडीओ द्वारा विकसित किए गए एंटी सबमरीन वारफेयर को Supersonic Missile Assisted Release of Torpedo-SMART नाम दिया गया है। हाल ही में इसका व्हीलर द्वीप पर सफल परीक्षण किया गया है। इसकी मदद से भारत अब पनडुब्बियों का भेदन ज्यादा सफलता के साथ करने में सक्षम हो गया है।

इस साल मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

इस साल चिकित्सा के लिये अमेरिकी वैज्ञानिक हार्वे जे ऑल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल ह्यूटन को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। यह पुरस्कार उन्हें हेपेटा​इटिस सी वायरस की खोज के लिए प्रदान किया गया है।

बोंगोसागर क्या है?

भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं के बीच हुए युद्धाभ्यास को बोंगोसागर नाम दिया गया है। यह युद्धाभ्यास का दूसरा संस्करण था। भारतीय नौसेना की ओर इसे इसमें आईएनएस किल्टान और आईएनएस खुखरी ने हिस्सा लिया, वहीं बांग्लादेश नौसेना की ओर से बीएनएस अबु बक्र और बीएनएस प्रेटॉय ने हिस्सा लिया।

आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार किस भारतीय उद्यमी को दिया गया है?

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को अपने आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है। रतन टाटा को यह पुरस्कार टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिया गया है।

ब्रिक्स का वार्षिक सम्मेलन कब आयोजित होगा?

इस साल ब्रिक्स का वार्षिक सम्मेलन 17 नवम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। फिलहाल रूस इस संगठन का अध्यक्ष है। ब्रिक्स देशों में भारत, रूस, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रिका शामिल है। यह संगठन दुनिया की आधी आबादी का प्रति​निधित्व करता है। इस बार के सम्मेलन का विषय ‘वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और नवोन्मेष के लिए ब्रिक्स भागीदारी’ है।

एडी वैन हेलेन का सम्बन्ध है?

एडी वैन हेलेन जिनका हाल ही में निधन हुआ है, मशहूर गिटारिस्ट थे। उनका जन्म नीदलैण्ड में हुआ था। उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा सुना जाने गिटारिस्ट में एक माना जाता है। रनिंग विद द डेविल और इरप्शन इनके मशहूर गीत थे। 

स्टेट बैंक आफ इंडिया के नये चेयरमैन हैं?

दिनेश कुमार खारा को केंद्र सरकार द्वारा एसबीआई का नया चेयरमैन बनाया गया है। इससे पहले उन्हें अगस्त 2016 में तीन साल के लिए एसबीआई के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वे इस पद पर 3 साल के लिए नियुक्त किए गए हैं। 

म्यांमार में भारत द्वारा विकसित किया जा रहा पोर्ट है?

भारत म्यांमार में ईरान के चाबहार की ही तरह सित्तवे पोर्ट को विकसित करने का काम करेगा। इस पोर्ट का परिचालन 2021 की पहली तिमाही में शुरू होने की संभावना है। सित्तवे म्यांमार के राखाइन प्रांत में स्थित है। इस पोर्ट के परिचालन से भारत के पूर्वोतर राज्यों को आर्थिक लाभ होगा।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है?

इस साल भौतिकी नोबेल पुरस्कार रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रिया गेज को दिया जाएगा। पेनरोस ने ब्लैक होल के निर्माण और सापेक्षिता के सिद्धान्त में सम्बन्ध स्थापित किया था जबकि राइनहार्ड गेंजल और आंद्रिया गेज को आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद बेहद शक्तिशाली ब्लैकहोल की खोज के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

रसायन का नोबेल पुरस्कार किसे मिला है?

इस साल रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की विज्ञानी इमैनुएल शारपेंतिए और अमेरिका की जेनिफर डाउडना को दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें जीनोम एडिटिंग की एक पद्धति ‘सीआरआइएसपीआर-सीएएस9’ विकसित करने के लिए दिया जा रहा है। इन्हें जेनेटिक सीजर्स भी कहा जाता है। 

भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है?

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस साल भारतीय वायु सेना ने 88वां स्थापना दिवस मनाया। भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। आजादी से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था। 

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक बने हैं?

एम ए गणपति को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक पद पर नियुक्‍त किया गया है। वे  29 फरवरी 2024 तक रहेंगे। वे राकेश अस्‍थाना का स्थान लेंगे। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की स्थापना पांडे समिति की सिफारिशों पर जनवरी 1978 में हुई थी। यह भारत में अंतर्राष्ट्रीय तथा घरेलू हवाई अड्डों पर नागरिक उडानों के संबंध में मानकों तथा उपायों का निर्धारित करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top