Current Affairs GK Weekly July 2020 (20-26 july) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly July 2020 (20-26 july) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf

July 2020 Current GK

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 

जुलाई, 2020 (20 से 26 जुलाई, 2020)

भागीरथी ईको-सेंसिटिव ज़ोन कहां स्थापित किया जा रहा है?

उत्तराखंड में गोमुख से उत्तराकाशी तक भागीरथी ईको-सेंसिटिव ज़ोन स्थापित किया जायेगा। 4179.59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बनने वाले इस जोन में लोगों की आजीविका को बनाये रखते हुये पर्यावरण संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा। 

कोरोश्योर क्या है?

कोरोश्योर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- दिल्ली द्वारा विकसित कम लागत वाली कोविड परीक्षण किट है। यह दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना परीक्षण किट है। इस टेस्ट किट की लागत सिर्फ 399 रुपए है। यह मात्र 3 घंटे में परिणाम दे देती है। जल्दी ही यह किट पूरे देश में परीक्षण के लिये उपलब्ध करवा दी जायेगी।

यू तिरोट सिंग सियाम का सम्बन्ध किससे है?

यू तिरोट सिंग सियाम मेघालय के स्वतंत्रता सेनानी है, जिनकी 185वीं पुण्यतिथि 17 जुलाई, 2020 को मनाई गई। यू तिरोट सिंग सियाम एक खासी प्रमुख थे और वे नोंगखलाव के शासक थे, जो कि मेघालय की खासी पहाड़ियों में एक क्षेत्र है। वर्ष 1829 में ब्रिटिश सरकार ने में अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध शुरू किया जो 4 सालों तक उनके गिरफ्तार होने तक चला।

जयगाँव-पसाखा व्यापार मार्ग किन दो देशों के बीच खोला गया है?

भारत और भूटान ने व्यापार बाने के लिये एक नया व्यापार मार्ग ‘जयगाँव-पसाखा व्यापार मार्ग’ शुरू किया है। इस नए मार्ग के खुलने से पहले से मौजूद मार्ग पर वाहनों के दबाव को कम किया जा सकेगा। भारत भूटान का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

एस्टेरॉयड 2020 एनडी चर्चा में क्यों है?

क्षुद्रग्रह 2020 एनडी उन एस्टेरायड्स में से एक है जिन्हें पृथ्वी के लिये संभावित खतरे की श्रेणी में रखा गया है। यह एस्टेरॉयड 24 जुलाई, 2020 को पृथ्वी के नज़दीक से होकर गुजरेगा। लगभग 170 मीटर लंबे इस एस्टेरायड की गति 48 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। 

वानिकी राष्ट्रीय पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया है?

वानिकी उत्कृष्टता के लिये दिये जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के 2019 संस्करण के लिये इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट जेनेटिक्स एंड ट्री ब्रीडिंग के वैज्ञानिक कन्नन कन्नन सी एस वॉरियर को चुना गया है। यह पुरस्कार भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद द्वारा प्रदान किया जाता है।

सी. एस. शेषाद्रि का सम्बन्ध था?

सी.एस. शेषाद्रि भारत के प्रख्यात गणितज्ञ थे जिनका 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भारत में चेन्नई गणित संस्थान की स्थापना की थी। वर्ष 1988 में रॉयल सोसाइटी का फेलो चुना गया और वर्ष 2009 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

ब्रिटेन ने किस देश के साथ प्रत्यर्पण संधि निलंबित की है?

ब्रिटेन ने हाल ही में हांगकांग के साथ अपने प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि चीन द्वारा हांगकांग को लेकर बनाये गये नये कानून का प्रभाव पूरी दुनिया में दिखाई दिया है। अमेरिका ने भी हांगकांग को दी गई विशेष रियायतें वापस ले ली हैं।

पासएक्स नौसैनिक अभ्यास किन दो देशों ने किया है?

भारत और अमेरिका ने अपने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास को पासएक्स नाम दिया है। यह युद्धाभ्यास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास आयोजित किया गया। इसमें अमेरिकी नौसेना के यूएसएस निमित्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और भारत की ओर से  INS शिवालिक, INS सह्याद्री, INS कामोर्ता और INS राणा ने इसमें हिस्सा लिया।

जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की तीसरी बैठक आयोजित हुई?

सउदी अरब की अध्यक्षता में 18 जुलाई को जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की तीसरी बैठक हुई। इस संगठन में भारत समेत 19 देश तथा यूरोपीय संघ भी शामिल है। जिनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 ने किस अधिनियम का स्थान लिया है?

20 जुलाई 2020 से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 लागू हो गया है। इसने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 का स्थान लिया है। इन नये प्रावधानों में ई कॉमर्स को भी शामिल किया गया है। इस अधिनियम में उपभोक्ता मामलों के निपटारे के गति तीव्र करने में ​मदद मिलेगी।

अमल अंतरिक्षयान किस देश से सम्बन्धित है?

संयुक्त अरब अमीरात ने अमल अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की सात महीनों की यात्रा पर भेजा है। ‘अमल’ अरबी भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है उम्मीद. अमल का प्रक्षेपण जापान के तानेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज के एक एच-II ए रॉकेट से किया गया। अमल के फरवरी 2021 में मंगल पर पहुंचने की उम्मीद है।

काकरापार अणु शक्ति प्रोजेक्ट ​कहां स्थित है?

काकरापार गुजरात स्थित अणु शक्ति प्रोजेक्ट है, जिसकी तीसरी यूनिट सामान्य परिचालन (क्रिटिकल) की स्थिति में आ गई है। 700 मेगावाट की यह परियोजना स्वदेश निर्मित सबसे बड़ी प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रियेक्टर है। 

टी सेल क्या होती है?

यह एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिका है जो मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा है और अस्थिमज्जा में स्टेम सेल में विकसित होती है। यह शरीर में संक्रमित कोशिकाओं को खोजकर उनको नष्ट कर देती है। कोविड—19 के वैक्सीन परीक्षण के दौरान शरीर में विकसित टी सेल्स की जांच की जा रही है।

प्रत्यक्ष मौद्रीकरण क्या होता है?

केन्द्रीय बैंक द्वारा सीधे तौर पर सरकार के बजट घाटे को पूरा करने की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष मौद्रीकरण कहा जाता है। यह तकनीकी दृष्टि से सरकार के बजट घाटे को पूरा करने के लिये समतुल्य मुद्रा छापने की अनुमति देता है। भारत में 1997 से पहले रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा इस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता था। कोविड के कारण सरकार के रेवेन्यू में आई कमी को पूरा करने के लिये एसबीआई द्वारा इस उपाय का उपयोग करने की सलाह दी गई है। 

एचआईएल का कार्य है?

एचआईएल कीटनाशक रसायन डीडीटी बनाने वाली दुनिया की एकमात्र कंपनी है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन यह एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के तौर पर 1954 से कार्य कर रही है। इसे पहले हिन्दुस्तान इन्सेक्टीसाइड लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। ​हाल ही में ही इसने दक्षिण अफ्रिका में मलेरिया नियंत्रण के लिये डीडीटी की आपूर्ति की है।

तिआनवेन-1 क्या है?

तिआनवेन-1 चीन का एक अंतरिक्ष उपग्रह है जिसे मंगल ग्रह ​के लिये तैयार किया गया था। 23 जुलाई को हेनान प्रांत के वेनचांग स्पेस सेन्टर से इसे सफलतापूर्वक लांच किया गया है। यह मंगल ग्रह पर चीन द्वारा भेजा गया पहला यान है। 

आईसीसी रैकिंग 2020 में बेस्ट आलराउंडर चुना गया है?

इंग्लैण्ड के बेन स्टोक्स को हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी की गई रैकिंग में दुनिया का नम्बर एक आलराउण्डर घोषित किया गया है। बेन स्टोक्स की तुलना इंग्लैण्ड के महान आलराउण्डर इयान बॉथम से की जाती है। 

कृष्णापट्टनम पोर्ट कंपनी लिमिटेड का अधिग्रहण किया है?

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड द्वारा कृष्णापट्टनम पोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण को मंज़ूरी दी है। अडानी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा निजी मल्टी-पोर्ट ऑपरेटर है। कृष्णापट्टनम पोर्ट आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में स्थित डीप वाटर पोर्ट है।

राष्‍ट्रीय प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?

23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 जुलाई, 1927 में पहली बार मुंबई स्टेशन से इंडियन ब्रोडकास्टिंग कंपनी ने भारत में रेडियो प्रसारण की शुरूआत की थी। यह एक निजी कंपनी थी।

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top