Current Affairs GK Weekly July 2020 (13-19 july) in hindi pdf | rasnotes.com

Current Affairs GK Weekly July 2020 (13-19 july) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf

July 2020 Current GK

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 

जुलाई, 2020 (13 से 19 जुलाई, 2020)

विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?

11 जुलाई को पूरी दुनिया में विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना और इससे पैदा होने वाले दुष्प्रभावों से  लोगों को परिचित करवाना है। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को दुनिया की जनसंख्या ने 5 बिलियन के आँकड़े को पार किया था।

यूके इंडिया बिज़नेस काउंसिल के पहले भारतीय सीईओ बने हैं?

जयंत कृष्णा यूके इंडिया बिज़नेस काउंसिल के पहले भारतीय CEO होंगे। यूके-इंडिया बिज़नेस काउंसिल एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो कि भारत में सफल बिजनेस स्थापित करने के लिये जरूरी नेटवर्क और ट्रेनिंग ब्रिटेन के व्यवसायियों को प्रदान करती है। जयंत वर्तमान CEO रिचर्ड हेडल का स्थान लेंगे। 

अमेज़ोनिया-1 क्या है?

अमेज़ोनिया-1 ब्राज़ील द्वारा विकसित उपग्रह है। यह उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा लॉन्च किया जाएगा। ब्राज़ील के इस उपग्रह की मदद से अमेज़न वन में वृक्षों की कटाई की निगरानी करेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले अमेज़न वन में लगी आग की वजह से पूरी दुनिया चिंता में पड़ गई थी।

नियोवाइज़ किस खगोलीय घटना से जुड़ा हुआ है?

नियोवाइज एक धूमकेतु है जिसे ‘सी/2020 एफ3’ के नाम से भी जाना जाता है। आने वाली 22 जुलाई को यह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। इस समय पृथ्वी से इसकी दूरी 64 मिलियन मील या 103 मिलियन किलोमीटर होगी। इस धूमकेतु के अध्ययन से पृथ्वी के निर्माण की जानकारी मिलेगी।

हागिया सोफिया कहां स्थित है? 

हागिया सोफिया तुर्की स्थित एक म्यूजियम था, जिसे अदालत के आदेश के बाद फिर से एक मस्जिद में ​तब्दील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कमाल अता तुर्क ने 1935 में इसे मस्जिद से एक म्यूजियम में तब्दील कर दिया था। ऐतिहासिक तौर पर इस इमारत का निर्माण एक चर्च के रूप में हुआ था। 1453 में ऑटोमन साम्राज्य ने इसे मस्जिद में तब्दील कर दिया था।

इटोलिजूमैब चर्चा में है?

इटोलिजूमैब दरअसल एक दवा है, जिसका उपयोग सोराइसिस के उपचार के लिए किया जाता रहा है। इस दवा का उपयोग अब कोरोना के गंभीर मरीजों पर करने के लिये ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह दवा प्लेग के उपचार में भी उपयोग में ली जाती है।

भारत में बाघों की संख्या है?

अखिल भारतीय बाघ आकलन, 2018 के अनुसार भारत में बाघों की संख्या बढ़कर करीब 2,967 हो गई है। भारत ने वर्ष 2010 में बाघों की संख्या दोगुनी करने वाले अपने संकल्प को निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2022 से पहले ही प्राप्त कर लिया है। अखिल भारतीय बाघ आकलन, 2018 ने विश्व का सबसे बड़ा कैमरा ट्रैप वन्यजीव सर्वेक्षण होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड  भी बनाया है।

देश की पहली अंडर वाटर टनल कहां बनेगी?

केंद्र सरकार ने असम के गोहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 को नुमालीगढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-37 को जोड़ने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे चार लेन की सड़क टनल बनाने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह देश की पहली अंडर वाटर टनल होगी। 14.85 किलोमीटर लंबी टनल पर दिसम्बर में काम शुरू किया जाएगा.

पद्मनाभस्वामी मंदिर कहां स्थित है?

केरल के तिरूअनंतपुरम् में भगवान पद्मनाभस्वामी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर पर त्रावणकोर के शाही परिवार के अधिकार को केरल उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने फिर से बहाल कर दिया है। यह दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। यहां भगवान विष्णु की पूजा होती है। 

चाबहार परियोजना क्या है?

चाबहार ईरान में बन रही एक रेल ​परियोजना है, जिसे अबतक ईरान भारत की मदद से बना रहा था। हाल ही में फंडिंग के मामले को लेकर ईरान ने भारत को इस परियोजना से अलग कर दिया है। भारत की सरकारी रेलवे कंपनी इरकान इसे पूरा करने वाली थी।

सूरीनाम के नये राष्ट्रपति है?

भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी को सूरीनाम का राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने पूर्व सैन्य तानाशाह डेसी बॉउटर्स की जगह ली है। इस समय सूरीनाम भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। यह लैटिन अमेरिकी देश नीदरलैण्ड का उपनिवेश रहा है।

माता नी पछेड़ी किस राज्य का टेक्सटाइल आर्ट है?

माता नी पछेड़ी गुजरात राज्य का टेक्सटाइल आर्ट है, जिसे जीआई टैग करने का आवेदन पंजीकृत कर लिया गया है। गुजरात में पाये जाने वाले वघारी समुदाय के लोग कपड़े पर कढ़ाई के माध्यम से देवी मां की कहानियों को कपड़े पर उकेरते हैं। इस लोक वस्त्र कला को गुजरात में कलमकारी के नाम से भी जाना जाता है। 

कुइझोउ-11 चर्चा में क्यों हैं?

कुइझोउ-11 एक चीनी अंतरिक्ष प्रक्षेपण रॉकेट है। इसे KZ-11 के नाम से भी जाना जाता है। यह 70.8 टन भार अपने साथ ले जा सकता है। इसकी मदद से उपग्रहो को  पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने के लिये लांच किया जाता है। हाल ही में चीन ने इसकी मदद से दो उपग्रह लांच करने की कोशिश की लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से रॉकेट और उपग्रह दोनों नष्ट हो गये।

विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है?

15 जुलाई को दुनिया भर में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस युवाओं में कौशल विकास के महत्व को समझाने के लिये मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 नवंबर, 2014 को इसे मनाने की घोषणा की गई थी। 

न्यूमोकोकल पॉलीसैकराइड कंजुगेट टीका किस रोग में काम आता है?

स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया बैक्टिरिया के कारण होने वाले संक्रमण को रोकने के लिये यह टीका काम आता है। भारत इसके लिये अभी तक विदेशी टीके पर ही निर्भर करता था लेकिन हाल ही में भारतीय औषधि महानियंत्रक ने पहली बार पूरी तरह से स्‍वदेशी तरीके से विकसित विकसित न्यूमोकोकल पॉलीसैकराइड कंजुगेट टीके को बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी है। यह टीका सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे द्वारा विकसित किया गया है।

चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट से मतदान की उम्र सीमा घटाने का प्रस्ताव दिया है?

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुये पोस्टल बैलेट की उम्र सीमा 80 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष करने का प्रस्ताव दिया है। अभीतक 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही डाक बैलेट के माध्यम से चुनाव में मतदान कर सकते ​थे। इस प्रस्ताव के स्वीकार होने के बाद यह सीमा घटकर 65 वर्ष हो जायेगी।

विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है?

दुनिया भर में 16 जुलाई को विश्व सर्प दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य सांपों को लेकर दुनिया भर में फैली भ्रांतियों को दूर करना है। समय के साथ सांपों के रहवास खत्म होते जा रहे हैं। इस दिवस के माध्यम से उनके हैबिटाट को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया जाता है। 

एशिआई विकास बैंक के नये उपाध्यक्ष है?

भारत के वर्तमान चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को एशिआई विकास बैंक का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा उपाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे। एशिआई विकास बैंक के उपाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। एशिआई विकास बैंक का मुख्यालय मनीला, फिलिपिंस में है।

गूगल ने भारत में कितने निवेश की घोषणा की है?

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में अगले 5-7 सालों में लगभग 10 बिलियन डॉलर यानी 75000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। यह निवेश मुख्य तौर पर भारत में इंटरनेट और सूचना प्रौद्योगिकी के स्टार्टअप्स में किया जायेगा।

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top