Current Affairs GK Weekly July 2020 (01-05 july) in hindi pdf

Current Affairs GK Weekly July 2020 (01-05 july) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf

July 2020 Current GK

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 

जुलाई, 2020 (01 से 05 जुलाई, 2020)

मिशन सागर क्या है?

मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना का जहाज़ आईएनएस केसरी 55 दिनों के बाद कोच्चि (केरल) पहुँचा। इसे एक विशेष ‘कोविड राहत मिशन’ के लिये दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में  तैनात किया गया था। इस मिशन के अंतर्गत माले (मालदीव), पोर्ट लुइस (मॉरीशस), एंटसिरानाना (मेडागास्कर), मोरोनी (कोमोरोस आइलैंड्स) एवं पोर्ट विक्टोरिया (सेशल्स) में 580 टन खाद्य सहायता एवं आवश्यक मेडिकल वस्तुएँ भेजी गयी थी।

खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना कहां स्थित है?

600 मेगावाट क्षमता वाली खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना भूटान में स्थित है। भारत एक समझौते के तहत इसका विकास कर रहा है। यह भारत एवं भूटान के बीच पहली संयुक्त उद्यम परियोजना होगी। इस परियोजना के संयुक्त उद्यम साझेदारों में भारत का सतलुज जल विद्युत निगम और भूटान का ड्रक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन मिलकर पूरा करेंगे। इस परियोजना को पूर्वी भूटान के त्राशियांगत्से ज़िले में खोलोंगछु नदी पर स्थापित किया जायेगा। 

जिनैन्ड्रमोर्फिज़्म क्या होता है?

जिनैन्ड्रमोर्फिज़्म जीवों में पाई जाने वाली विशेषता है, जिसमें एक ही जीव में नर और मादा दोनों की विशेषताएँ पाई जाती हैं। इस तरह के जीवों को जिनैन्ड्रमोर्फ भी कहा जाता है। ऐसा आनुवंशिक विकार के कारण होता है। हाल ही में केरल के वैज्ञानिकों ने ड्रैगनफ्लाई में जिनैन्ड्रमोर्फिज़्म की घटना को दर्ज किया है। इस दुर्लभ परिघटना का अवलोकन त्रिशूर में कोल वेटलैंड्स में किया गया है। कोले वेटलैंड्स में प्राप्त ड्रैगनफ्लाई के शरीर का आधा हिस्सा लाल और आधा हिस्सा पीले रंग का पाया गया।

मार्जिनल स्टैण्डिंग फैसिलिटी क्या है?

भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2011-12 में मौद्रिक नीति में सुधार करते हुए ‘मार्जिनल स्टैण्डिंग फैसेलिटी’ की शुरूआत की थी। इस सुविधा में इंटर बैंक लिक्वडिटी की कमी को पूरा करने के लिये आपातकालीन स्थिति में बैंक आरबीआई से से उधार लेते हैं। इसमें ब्याज की दर अधिक होती है। बैंकों द्वारा रखे जाने वाली आवश्यक न्यूनतम रिज़र्व से कम रखने की स्थिति में रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकों के विरुद्ध दंडात्मक प्रक्रिया संचालित की जाती है जिसके तहत बैंकों को रिज़र्व बैंक को ब्याज देना पड़ता है इसे पैनल रेट कहते है।

UNFPA क्या है?

युनाइटेड नेशन्स पॉपूलेशन फंड UNFPA संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है। हाल ही में इसने स्टेट आफ द वर्ल्ड पॉपूलेशन रिपोर्ट 2020 प्रकाशित की है। रिपोर्ट में प्रति हजार पुरूषों पर महिलाओं के अनुपात के आधार पर लैंगिक भेदभाव को उजागर किया गया है। लिंग निर्धारण के आधार पर जन्म व 5 वर्ष से कम आयु की बालिका मृत्यु दर के तुलनात्मक रूप से अधिक होने के कारण मिसिंग वूमन पर ​यह रिपोर्ट केन्द्रित है। 

विश्व बैंक ने नमामी गंगे के लिये कितना ऋण स्वीकृत किया है?

विश्व बैंक ने नमामी गंगे परियोजना के द्वितीय फेज के लिये 3 हजार करोड़ का लोन स्वीकृत किया है। इससे पहले विश्व बैंक ने इस परियोजना के प्रथम फेज के लिये 4535 करोड़ का ऋण दिया था। यह परियोजना केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये शुरू किया था।

जी 4 वायरस कहां खोजा गया है?

चीन में वैज्ञानिकों ने एक नए वायरस जी4 (G4) की खोज की है जो 2009 के स्वाइन फ्लू से काफी मिलता-जुलता है। इस जी4 वायरस का पूरा नाम जी4 ईए एच1 एन1 (G4 EA H1N1) है। इसमें मनुष्यों में महामारी फैलाने की क्षमता है। यह वायरस ज़ूनोटिक संक्रमण (पशु से मानव में) उत्पन्न कर सकता है किंतु अभी तक वायरस के व्यक्ति-से-व्यक्ति में संचरण के कोई सबूत नहीं हैं। जी4 वायरस एच1एन1 वायरस का ही एक रूप है।

मार्जिनल स्टैण्डिंग फैसिलिटी क्या है?

भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2011-12 में मौद्रिक नीति में सुधार करते हुए ‘मार्जिनल स्टैण्डिंग फैसेलिटी’ की शुरूआत की थी। इस सुविधा में इंटर बैंक लिक्वडिटी की कमी को पूरा करने के लिये आपातकालीन स्थिति में बैंक आरबीआई से से उधार लेते हैं। इसमें ब्याज की दर अधिक होती है। बैंकों द्वारा रखे जाने वाली आवश्यक न्यूनतम रिज़र्व से कम रखने की स्थिति में रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकों के विरुद्ध दंडात्मक प्रक्रिया संचालित की जाती है जिसके तहत बैंकों को रिज़र्व बैंक को ब्याज देना पड़ता है इसे पैनल रेट कहते है।

क्रायोस्टेट क्या है?

दुनिया के सबसे बड़े परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट के रिएक्टर को ठंडा रखने के लिये बनाए जाने वाले हाई वैक्यूम प्रेशर चैम्बर को क्रायोस्टेट कहा जाता है। इसका निर्माण भारत के गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो द्वारा किया गया है। यह प्रोजेक्ट फ्रांस के कादार्शे में इंस्टॉल किया जाएगा। इसमें संलयन क्रिया द्वारा एक बड़ी संलयन भट्टी में संलयन क्रिया के माध्यम से सूर्य के कोर से भी ज्यादा यानी 15 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान पैदा किया जाएगा। 

नामदफा नेशनल पार्क कहां स्थित है?

अरूणाचल प्रदेश स्थित नामदफा राष्ट्रीय पार्क में तितली की नई प्रजाति इल्यूसिव प्रिंस की खोज की गई है। नामदफा दुनिया का एकमात्र ऐसा पार्क हैं जहां बड़ी बिल्लियों की चार प्रजातियां टाइगर, लेपर्ड, स्नो लेपर्ड और क्लाउड लेपर्ड पाए जाते हैं। 

विधान चंद्र रॉय कौन है?

विधान चंद्र रॉय देश के प्रमुख फिजिशियन और स्वतंत्रता सेनानी थे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे विधान चंद्र रॉय को 1961 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। उनकी याद में ही 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। 

Cog X पुरस्कार दिया जाता है?

आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स और उभरती हुई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार लंदन में आयोजित होने वाली Cog X ग्लोबल समिट में दिया जाता है। इस साल भारत सरकार की को बेस्ट इनोवेशन फार कोविड—19 सोसायटी और पीपल्स च्वाइस कोविड—19 ओवर आल विनर का पुरुस्कार दिया गया है।

इंटेल कैपिटल किस भारतीय कंपनी में निवेश करने जा रही है?

कम्प्यूटर चिप बनाने वाली अग्रणी कंपनी इंटेल कैपिटल ने जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी जियो में 1,894.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे उसे जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी इक्विटी की हिस्सेदारी मिल जाएगी। इससे पहले फेसबुक ने भी जियो में 43573.62 करोड़ का निवेश कर 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

फीफा महिला विश्व कप 2023 की मेजबानी कौन करेगा?

2023 में फीफा महिला विश्व कप की मेजबानी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड संयुक्त रूप से करेंगे। इसका आयोजन 10 जुलाई से 20 अगस्त 2023 के बीच होगा। इससे पहले आयोजित हुये विश्वकप में 24 टीमों ने हिस्सा लिया था जबकि अबकी बार 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले अमेरिका और चीन ने दो-दो बार महिला विश्व कप की मेजबानी की है जबकि स्वीडन, जर्मनी, कनाडा और फ्रांस ने एक-एक बार टूर्नामेंट का आयोजन किया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है?

वरिष्ठ राजनयिक इंद्रमणि पांडे को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर नियुक्त किया गया है। इंद्रमणि पांडे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के एक अधिकारी है और इस समय वे विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। अपने तीन दशक के कार्यकाल में इंद्रमणि पांडे दमिश्क, काहिरा, इस्लामाबाद, काबुल, मस्कट और जिनेवा में भारतीय मिशनों में कार्यरत रहे है।

इंडियन आयल कार्पोरेशन के नये चेयरमैन है?

श्रीकांत माधव वैद्य को इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने संजीव सिंह का स्थान लिया है। वैद्य इंडियन आयल के चेयरमैन होने के साथ ही चेन्नई पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन आयलटैंकिंग लिमिटेड के भी चेयरमैन होंगे। उल्लेखनीय है कि इंडियन आयल कॉर्पोरेशन देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी है।

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top