Rajasthan Geography Notes: Aravalli Range Facts

Rajasthan Geography Notes: Aravalli Range Facts

अरावली पर्वत के सम्बन्ध में परीक्षा उपयोगी नोट्स

➤  अरावली पर्वत श्रेणी एक निरन्तर श्रेणी नहीं है बल्कि बीच-बीच में टूटी हुई है। यह प्रीकेम्ब्रिय काल की पर्वत श्रृंखला है।
 
➤  राजस्थान के मध्य भाग में दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में राज्य के लगभग 9 प्रतिशत भू-भाग पर अरावली पर्वत फैला हुआ है। यह राज्य को दो भागों में बांटती है।
➤  अरावली पर्वत विश्व के प्राचीनतम वलित एवं अवशिष्ट पर्वत श्रृंखलाओ में से एक है जो दक्षिण में गुजरात के खेड़ब्रह्मा से लेकर उत्तर में दिल्ली तक 692 किलोमीटर लम्बा है। राजस्थान में इसकी लंबाई 550 किलोमीटर हैं। इसकी ऊंचाई दक्षिण—पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर कम होती जाती है।
➤  अरावली पर्वत श्रृंखला राज्य की अधिकांश नदियों का उद्गम स्थल है, यह मानसूनी हवाओं को रोककर पूर्वी व दक्षिण राजस्थान में वर्षा का कारण बनती है। 
 
➤  राज्य में मरूस्थल के प्रसार को पूर्व की ओर बढ़ने से रोकती है, खनिज संसाधन एवं जैव विविधता की दृष्टि से सम्पन्न है। प्राचीन सभ्यताओं की जन्मस्थली है। इन कारणों से अरावली को राजस्थान की जीवन रेखा कहा जाता है। अरावली क्षेत्र ही राजस्थान का सबसे ऊॅचा क्षेत्र है। 
 
➤  राज्य में अरावली पर्वत श्रंखला की सबसे ऊॅची पर्वत चोटी गुरूशिखर (1772 मी.) सिरोही जिले मे स्थित है। कर्नल टॉड ने इसे संतो का शिखर कहा था। यह हिमालय व नीलगिरी के बीच सबसे ऊॅची चोटी है।
 
➤  अरावली पर्वत कम ऊॅचाई के है। कुम्भलगढ़ और गोगुन्दा के बीच अधिक ऊॅचाई के क्षेत्र को भोराट का पठार कहते है। 
 
➤  अरावली की ढाल पर मक्का की खेती की जाती है।
 
➤  अरावली में अभ्रक, तांबा, सीसा, जस्ता की खानें पाई जाती है। 
 
➤  मेरवाड़ा पहाड़िया: मारवाड़ के मैदान को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रेणी है जो अजमेर शहर के समीपवर्ती भागों में पहाड़ियों के समानान्तर अनुक्रम में दिखाई देती है। इसका उच्चतम शिखर तारागढ़ 870 मीटर ऊंचा है। 
 
➤  पूर्वी सिरोही ​मे स्थित तीव्र ढाल तथा उबड़खाबड़ एवं कम ऊंचाई की कटक या घाटी भाकर कहलाती है। 
 
➤  उदयपुर में स्थित तश्तरीनुमा पहाड़ियों को गिरवा कहा जाता है।
 
➤  आबू पर्वत से लगता हुआ उडिया पठार गुरूशिखर चोटी के नीचे स्थित है।
 
➤  सिवाना ग्रेनाइट पर्वत क्षेत्र में गोलाकार पहाड़ियों को छप्पन की पहाड़ियां या नाकोड़ा पर्वत के नाम से जाना जाता है। 
 
➤  अरावली के पूर्वी भाग में ऊपरी पठारी भाग को माल तथा निचले भाग को माल खेराड़ कहा जाता है। 
 
➤  अरावली पर्वत श्रृंखला में कई स्थानों पर तंग रास्ते हैं जो दोनों ओर के स्थानों को जोड़ने का काम करते हैं, इन्हें स्थानीय भाषा में नाल कहा जाता है। राज्य के कुछ प्रमुख नाल निम्नलिखित है:
1. राजसमंद: कमली घाट, हाथीगुढ़ा नाल, गोरम घाट, पगल्या/जीलवा नाल
2. पाली: देसूरी की नाल
3. उदयपुर: केवड़ा, फुलवारी की नाल, ढेबर
4. अजमेर: परवारिया, सूरा नाल
 
➤  दक्षिण अरावली में जरगा व रागा पहाड़ियों के बीच हरे—भरे क्षेत्र को उदयपुर में देशहरो कहा जाता है।
 
➤  अरावली की सर्वोच्च चोटियां 
1. गुरूशिखर: सिरोही 1722 मीटर
2. सेर: सिरोही 1597 मीटर
3. देलवाड़ा: सिरोही 1442 मीटर
4. जरगा: उदयपुर 1431 मीटर
 
➤  अरावली की सर्वाधिक ऊंचाई सिरोही जिले में है तथा न्यूनतम ऊंचाई अजमेर जिले में है। इसका सर्वाधिक विस्तार उदयपुर जिले में है। 
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top