Current Affairs GK Weekly May 2020 (24-31 May) in hindi pdf

Current Affairs GK Weekly May 2020 (24-31 May) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf

May 2020 Current GK

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 

मई, 2020 (24 से 31  मई, 2020)

बीएस छह के लिए उत्सर्जन मानदंड हैं?

बीएस—6 जिसे Bharat stage emission standards—6 भी कहा जाता है। यह मोटरवाहनों से निकलने वाले वायु प्रदूषकों की मात्रा को निर्धारित करता है। इसके मानको से अधिक वायु प्रदूषक निकलने पर वाहन को प्रदूषण फैलाने के लिये जुर्माने का प्रावधान है। हाल ही मे बीएस 6 के लिए एल7 (क्वाड्रिसाइकिल) श्रेणी के उत्सर्जन मानदंडों के बारे में अधिसूचना जारी की गई है।

कोविड-19 के लिये देश का पहला आयुर्वेद केन्द्र स्थापित किया गया है?

चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान (सीबीपीएसीएस), नजफगढ़, नई दिल्ली में कोविड-19 के लिये  स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) स्थापित की गई है। आयुर्वेद के सिद्धांतों के आधार पर, कोविड पॉजिटिव मरीजों की देखभाल करने में यह भारत का पहला आयुर्वेद अस्पताल है।

मिशन सागर क्या है?

मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना पोत केसरी ने मॉरीशस में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सहायता प्रदान किया है। भारतीय नौसेना पोत केसरी मॉरीशस के लोगों के लिए कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं और आयुर्वेदिक दवाओं की एक विशेष खेप के साथ पहुंचा है। इस मेडिकल टीम में भारतीय नौसेना के डॉक्टर और पैरामेडिक्स शामिल हैं। 

विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है?

23 मई को हर साल विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के माध्यम से दुनिया भर में कछुओं की लगातार कम होती संख्या के प्रति आमजन को जागरूक किया जाता है। कछुआ उन प्रजातियों में से एक है जिनकी बड़ी मात्रा में दुनिया भर में तस्करी की जाती है।

डाक विभाग ने किन दो फलों के होम डिलिवरी का समझौता किया है?

भारत सरकार के डाक विभाग और बिहार सरकार के बागवानी विभाग ने शाही लीची और जर्दालु आम आमजन तक पहुंचाने का करार किया है। कोविड-19 के कारण लीची एवं आम उत्पादकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2018 में शाही लीची और जर्दालु आम को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया। शाही लीची की खेती मुख्य रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर में और जर्दालु आम की भागलपुर में होती है। 

किस राज्य ने खेल को उद्योग का दर्जा दे दिया है?

मिज़ोरम ने रोज़गार सृजन के उद्देश्य से खेलों को उद्योग का दर्जा दिया है। इस निर्णय का लक्ष्य राज्य में खेलों को पेशेवर बनाना है। मिजोरम का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है। यहां खेली जाने वाली ‘मिज़ोरम प्रीमियर लीग’ भारत में शीर्ष ‘प्रीमियर फुटबॉल लीग’ में से एक है। भारत के कई जाने—माने फुटबॉलर इसी राज्य से आते हैं। इस निर्णय से मिजोरम से आने वाले खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा होगा। 

उमंग एप शुरू की गई नई सर्विस है?

उमंग एप अब भारत के मौसम विभाग के माध्यम से मौसम से भी संबंधित सूचनायें आमजन को प्रसारित करेगा। इन सूचनाओं में 150 शहरों के तापमान, आर्द्रता, हवा की गति एवं दिशा को दिन में आठ बार अपडेट किया जाता है। इसके अलावा एप के माध्यम से खतरनाक मौसम की चेतावनी देने के लिये अलर्ट, 450 शहरों के मौसम का पूर्वानुमान, चक्रवात की जानकारी दी जाती है। 

पुरंदर दास कौन है?  

पुरन्दर दास कर्णाटक संगीत के महान संगीतकार थे। इनको कर्णाटक संगीत जगत का पितामह माना जाता  है। कई शिलालेखों के अनुसार इनका जन्म स्थान कर्नाटक माना जाता है। हाल ही में कर्नाटक सरकार ने यह घोषणा की है कि इनका अधिकारिक जन्म स्थान तय करने के लिये पुरातात्विक स्रोतों पर शोध किया जायेगा।

वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद में शामिल किये गये सचिव हैं?

वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद’ (Financial Stability and Development Council- FSDC) में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव को हाल ही में एक गजट अधिसूचना के माध्यम से डिजिटल अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुये शामिल किया गया है। इस परिषद का गठन दिसंबर, 2010 में किया गया था। इसका उद्देश्य वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने वाली क्रियाविधि को मज़बूत एवं संस्थागत करना और अंतर-विनियामक समन्वय को बढ़ाना तथा वित्तीय क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना है।

लोकस्ट वार्निंग आर्गेनाइजेशन कहां स्थित है?

टिड्डीयों को नियंत्रित करन के लिये काम करने वाला केन्द्रीय संगठन लोकस्ट वार्निंग आर्गेनाइजेशन का प्रशासकीय मुख्यालय फरीदाबाद में एवं तकनीकी कामकाज राजस्थान के जोधपुर मुख्यालय से किया जाता है। यह संगठन देश में टिड्डी से पैदा होने वाली आपदा के प्रबंधन और उनसे निपटने के तरीको पर काम करता है। 

चंबा सुरंग कहां निर्मित की गई है?

चारधाम परियोजना के तहत बनी चंबा सुरंग का उद्घाटन हो गया है। सीमा सड़क संगठन ने ऋषिकेश-धरासू राजमार्ग (NH-94) पर चंबा शहर के नीचे 440 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया है। इसके निर्माण में ऑस्ट्रियाई प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। यह सुरंग  अक्तूबर तक यातायात के लिये खोल दी जाएगी। चारधाम परियोजना में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को जाने वाले 889 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

केन्‍द्रीय प्‍लास्टिक इंजीनियरिंग एंव प्रौद्योगिकी संस्‍थान (सिपेट)का नया नाम है? 

भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन केन्‍द्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंव प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) का नाम बदलकर केन्‍द्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग और प्रोद्योगिकी संस्‍थान कर दिया गया है। सिपेट का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से प्लास्टिक उद्योग के विकास  में योगदान करना है लेकिन अब यह संस्थान शिक्षण, कौशल विकास, प्रौद्योगि‍की समर्थन और अनुसंधान पर ध्‍यान केन्द्रित करते हुए पेट्रोरसायन क्षेत्र के विकास के लिए भी काम करेगी।

कोविड-19 ट्रैकर किसने विकसित किया है?

सूरत नगर निगम ने कोविड-19 से लड़ने के लिए एक कोविड-19 ट्रैकर सिस्टम विकसित किया है। इस ट्रैकर सिस्टम में एक वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन शामिल है। इसका नाम “एसएमसी कोविड-19 ट्रैकर” दिया गया है। इसकी मदद से विदेश से आने वाले, अंतरराज्यीय यात्रा करने वाले या कोविड-19 से संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में आने वालों के बारे में पता लगाया जाता है। यात्रियों और अन्य व्यक्तियों का विवरण विभिन्न स्रोतों के माध्यम से एकत्र किया जाता है।

भारतीय सेना के कमांडरों का सम्‍मेलन कहां आयोजित किया गया?

शीर्ष स्तर का वर्ष में दो बार होने वाला सेना के कमांडरों का सम्‍मेलन साउथ ब्लॉक, नई दिल्‍ली में 27 से 29 मई, 2020 तक आयोजित किया गया। यह सम्मेलन दो चरणों में आयोजित किया जाता है। यह उसका पहला चरण था, जिसमें वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद महत्‍वपूर्ण नीतिगत फैसले किए जाते हैं। पहले इसे अप्रैल 2020 में आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अब आयोजित किया गया। 

कौनसी भारतीय संस्था ने कोविड—19 वायरस का कल्चर किया है?

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने मरीजों के नमूने से कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) का कल्चर किया है। लैब में वायरस के संवर्धन की क्षमता से सीसीएमबी के वैज्ञानिकों को कोविड-19 से लड़ने के लिए टीका विकसित करने और संभावित दवाओं के परीक्षण में मदद मिल सकती है।

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

‘संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day of United Nations Peacekeepers) हर साल 29 मई को मनाया जाता है। वर्ष 2020 के लिये इस दिवस की थीम ‘Women in Peacekeeping– A Key to Peace’ है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य शांति स्थापना के लिये शहीद हुए सैनिकों को याद करना एवं उन्हें सम्मान प्रदान करना है। यह दिवस वर्ष 2003 में पहली बार मनाया गया था।

काम के नोट्स:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top