Rajasthan Current affairs 31 January 2020 in hindi pdf

Rajasthan Current affairs in hindi pdf 31 January 2020 Current GK

Rajasthan Current affairs in hindi pdf

31 January 2020 Current GK

यूरोपियन यूनियन से अलग होने वाला पहला देश है?
ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन से अलग होने वाला पहला देश बन गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप के 28 देशों ने मिलकर एक आर्थिक संगठन का निर्माण किया था। इस संगठन ने अपनी मुद्रा यूरो चलाई, जिसे 19 सदस्य देश इस्तेमाल करते हैं। ब्रिटेन के अलग होने के बाद अब सदस्य संख्या 27 रह गई है।


कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की है?
कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। यह डब्ल्यू.एच.ओ. द्वारा घोषित की जाने वाली गंभीर परिस्थिति है। इससे पहले 5 बार ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी 2009 में स्वाइन फ्लू, 2014 में पोलियो, 2016 में जिका और 2014 तथा 2019 में इबोला की वजह से घोषित की गई थी।


क्वारनटाइन क्या होता है?
किसी संक्रमण को रोकने के लिए संदिग्ध वाहक को एक निश्चित अवधि तक आइसोलेशन में रखा जाता है। इस प्रक्रिया के मेडिकल टर्म को क्वारनटाइन और अवधि को क्वारनटाइन पीरियड कहा जाता है। 


अमेरिका में भारत के नये राजदूत नियुक्त किये गये हैं?
तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। संधू 1988 बैच के अधिकारी हैं और इससे पहले अमेरिका में दो मिशन्स में अपनी सेवायें दे चुके हैं। 


हाल ही में जारी पशुगणना में बकरीपालन में पहले स्थान पर काबिज राज्य है?
राजस्थान बकरीपालन में देश में 20.84 मिलियन बकरियों के साथ पहले स्थान पर है। यह आंकड़ा 2019 में की गई पशुगणना पर आधारित है। इसके अलावा भैंसपालन में भी राजस्थान दूसरे नंबर पर है। राज्य में कुल 13.7 मिलियन भैंसे हैं। भेड़ पालन में राजस्थान चैथे, ऊंट में पहले और घोड़ों की संख्या में तीसरे स्थान पर है। 

Current Affairs 20 January 2020

काम के नोट्स:

राजस्थान का भुगोल: महत्वपूर्ण तथ्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top