Rajasthan Current affairs 09 January 2020 in hindi pdf

Rajasthan Current affairs in hindi pdf 09 January 2020 Current GK

Rajasthan Current affairs in hindi pdf

09 January 2020 Current GK

सांख्यिकी मंत्रालय ने जारी आंकड़ों में मौजूदा वित्तिय वर्ष में प्रति व्यक्ति आय का अनुमान लगाया है?
सांख्यिकी मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष में देश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 254 रूपये रहने का अनुमान लगाया है। यह आय पिछले वर्ष की तुलना में 6.8 प्रतिशत अधिक है। इसके पहले वर्ष 2018-19 में देश की प्रति व्यक्ति आय 10 हजार 534 रूपये रही थी।

देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक जहाज का नाम जिसे 26 जनवरी परेड का हिस्सा बनाये जाने का प्रस्ताव है?
देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक जहाज विक्रांत को इस बार की 26 जनवरी की परेड में देश के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है। इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड में चल रहा है। 2021 की शुरूआत में इस जहाज को नौसेना में शामिल किये जाने की उम्मीद है। इस जहाज पर मिग-29 की स्क्वाड्रन तैनात की जायेगी। 

इस वर्ष की हैस्टिंग्स अंतराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का खिताब किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीता है?
भारत के गै्रंड मास्टर पी. मंगेश चंद्रन ने इंग्लैण्ड के हैस्टिंग्स में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के 95वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया गया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ग्रैंडमास्टर जीए स्टेनी को मात दी। इस श्रृंखला के नौ दौर में ग्रैंडमास्टर चंद्रन अजेय रहे। 

केन्द्र सरकार ने पूर्वोतर के किन 8 राज्यों में गैस ग्रिड योजना को मंजूरी प्रदान की है?
पूर्वोतर क्षेत्र में गैस ग्रिड के निर्माण के लिये इन्द्रधनुष गैस फंड के लिये सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। इस पाइप लाइन ग्रिड से अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड, सिक्किम और त्रिपुरा को लाभ मिलेगा। इसी लागत 9265 करोड़ प्ये अनुमानित है।

दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल कहां निर्मित किया जा रहा है?
भारत की कश्मीर घाटी के कटरा-बनिहाल मार्ग पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल तैयार किया जा रहा है। 2021 में यह पुल पुरी तरह बन कर तैयार हो जायेगा। इस पुल की मदद से कश्मीर घाटी रेल मार्ग से सीधे जुड़ जायेगी। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक का हिस्सा है जिसे 2002 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। 

काम के नोट्स:

राजस्थान का भुगोल: महत्वपूर्ण तथ्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top