Rajasthan Current affairs 07 January 2020 pdf

Rajasthan Current affairs in hindi pdf

Rajasthan Current affairs in hindi pdf

07 January 2020 Current GK

आस्ट्रेलिया में आने वाले चक्रवाती तूफान को क्या नाम दिया गया है?

आस्ट्रेलिया इन दिनों प्राकृतिक संकटो से जूझ रहा है। जंगल की आग के बाद अब वहां एक चक्रवाती तूफान आने जा रहा है, जिसका नामकरण ब्लेक किया गया है। इसे कैटेगरी 1 का तूफान माना जा रहा है, जिसमें हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर घंटे तक होगी। यह तूफान आस्ट्रेलिया के शहर टाउन आफ ब्रूम को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा।

आपरेशन मेघदूत के हीरो का नाम जिनका हाल ही में निधन हुआ है?

आपरेशन मेघदूत के हीरो और भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम नाथ हून का 6 जनवरी को निधन हो गया। 90 वर्षीय हून बीमार चल रहे थे। 1984 में पाकिस्तान के साथ सियाचीन क्षेत्र में हुये संघर्ष को आपरेशन मेघदूत का नाम दिया गया था। इस आपरेशन में उनकी अगुआई में ही भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमले को नाकाम करते हुये सियाचीन ग्लेशियर पर भारत का कब्जा बरकरार रखा था।



दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान होने का खिताब मिला है?

दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित इंसान होने का खिताब जापान की तनाका के नाम हो गया है। 2 जनवरी, 2020 को वे 117 साल की हो गईं। इससे पहले यह खिताब जापान की ही एक महिला चियो मियाको के नाम था, जिनका 117 साल की उम्र में पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था।

हाल ही में एक ओवर में छह छक्को का कीर्तिमान स्थापित करने वाले बल्लेबाज हैं?

न्यूजीलैण्ड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने न्यूजीलैण्ड के घरेलू टी20 मैच में एक ओवर में छह छक्के जड़ने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। यह कारनामा करने वाले वे दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। भारत में यह कारनामा रवि शास्त्री और युवराज सिंह के नाम पर दर्ज है।


काम के नोट्स:

राजस्थान का भुगोल: महत्वपूर्ण तथ्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top