Banswara: Geographical facts

बांसवाड़ा की भौगोलिक स्थिति

अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ बांसवाड़ा जिले का क्षेत्रफल 5076.99 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला 23 डिग्री 11 मिनट से 26 ​डिग्री 56 मिनट उत्तरी अक्षांश 74 डिग्री से 74 डिग्री 47 मिनट पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। इसके उत्तर में उदयपुर जिले की धरियावद तहसील और प्रतापगढ़ जिला, पूर्व में मध्यप्रदेश का रतलाम जिला, पश्चिम में डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा व आसपुर तहसीले हैं और दक्षिण में मध्यप्रदेश का झाबूआ जिला है। दक्षिण—पश्चिम में यह गुजरात राज्य के पंचमहल जिले की सीमा को भी स्पर्श करता है। बांसवाड़ा के पश्चिम में छोटी पर्वत श्रेणियां हैं। जिले के पूर्वी प्रदेश का धरातल उबड़—खाबड़ है और बीच—बीच के भाग में डेकन ट्रेप की चपटे शिखर वाली पहाड़िया हैं। मैदानों में अधिकांशत: ब्लैंड कॉटन मिट्टी है। जिला आकृति में चतु​ष्कोणिय और पश्चिम में खासा खुला हुआ है किन्तु इसकी प्रवृति लहरदार है। जिले का मध्यवर्ती व पश्चिमी भाग कृषि योग्य मैदानी है। जिले के पूर्वी आधे भाग में अरावली की पर्वत श्रेणियां छितरी हुई हैं। दक्षिण में उच्चतम श्रेणी लगभग 610 मीटर है। उत्तर में 440 मीटर और पूर्व में यह 510 मीटर तक उंची है। जिले की सामान्य उंचाई समुद्र तल से 350 मीटर है। जिले की जलवायु उत्तर व पश्चिम के रेगिस्तानी प्रदेशों की जलवायु की अपेक्षा बहुत कुछ नरम है। औसतन अ​धिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तथा औसत तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड है। सामान्य वर्षा 922 मिली​मीटर होती है और औसत आर्द्रता 62.6 प्रतिशत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top