Important Questions For RAS and Rpsc- Exam Question series-1


राजस्थान सरकार की योजनाओं पर प्रमुख परीक्षाओं पर पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न


1. भामाशाह योजना के बारे में निम्न कथन में से सत्य है:
कथन 1: भामाशाह योजना में परिवार का मुखिया महिला को माना गया है.
कथन 2: परिवार को मिलने वाले सभी सरकारी नकद लाभ सीधा बैंक खाते में मिलते हैं.
कथन 3: पैसों को निकलवाने के लिए लाभार्थियों को रुपे कार्ड की सुविधा भी दी जाती है.
कथन 4: वर्ष में 2 बार भामाशाह द्वारा वितरित लाभों का सामाजिक ऑडिट किया जाता है.

अ. कथन 1 सत्य है.
ब. कथन 1 और 2 सत्य है.
स. कथन 1, 2 और 3 सत्य है.
द. सभी कथन सत्य है.


उत्तर: द. सभी कथन सत्य है.


2. भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में निम्न से कौनसा तथ्य असत्य है:
कथन 1: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के परिवार इस योजना में पात्र हैं.
कथन 2: बीमारियों के लिए 30 हज़ार तथा गम्भीर बीमारियों के लिए 3 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
कथन 3: इस योजना में 1715 बीमारियों को शामिल किया गया है।
कथन 4: एसबीआई हेल्थ इंश्योरेंस से इसका अनुबन्ध किया गया है। 

अ. कथन 1 सत्य है.
ब. कथन 1 और 2 सत्य है.
स. कथन 1, 2 और 3 सत्य है.
द. सभी कथन सत्य है.


उत्तर: स. कथन 1, 2 और 3 सत्य है.

निष्कर्ष: भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए राजस्थान सरकार और न्यू इंडिया इन्शोरेंस कम्पनी के बीच अनुबन्ध किया गया है।


3.पॉस मशीन से प्रदेश में उपयोग में लाई जा रही है:
अ. आधार कार्ड बनवाने के लिए
ब. भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए
स. राशन वितरण के लिए
द. स्वास्थ्य बीमा कार्ड पहचान पत्र बनाने के लिए


उत्तर: स. राशन वितरण के लिए

निष्कर्ष: हक़ का राशन सही व्यक्ति को मिले इसके लिए सरकार ने बायोमैट्रिक पहचान से राशन वितरण शुरू किया है। इस पोस मशीन के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लोग मशीन पर अंगूठा या अंगुली लगाकर राशन प्राप्त कर रहे हैं।


4. राजस्थान में जल संरक्षण के लिए वृहद् स्तर पर चलाए जा रहे अभियान का नाम है:
अ. मुख्यमंत्री जल बचाओ कल बचाओ अभियान
ब. मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान
स. जलम अमृतम अभियान
द. प्रदेश स्तरीय जल संरक्षण अभियान


उत्तर: ब. मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

निष्कर्ष: प्रदेश के ग्रामीण इलाको में शुरू किये गए इस अभियान का उद्देश्य वर्षा के पानी को बहकर बर्बाद हो जाने देने की जगह जल संरचनाओं में इकट्ठा किया जा रहा है। इसके लिए इस अभियान के तहत जल संरचनाओं को निर्माण किया जा रहा है और वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। अब तक इस अभियान के दो चरण पूरे हो चुके हैं और तीसरा चरण शुरू किया जा चुका है। 


5. राजस्व से जुड़े मुकदमा निपटाने के लिए शुरू किये गए अभियान को नाम दिया गया है:
अ. प्रशासन आपके द्वार
ब. आपका जिला आपकी सरकार
स. सरकार आपके द्वार
द. न्याय आपके द्वार


उत्तर: द. न्याय आपके द्वार

निष्कर्ष: ग्रामीणों के अपने स्वामित्व, खातेदारी अधिकार तथा उत्तराधिकार के झगड़ों और विवादों के वर्षों से लम्बित चल रहे मुकदमों से छुटकारा दिलाने के लिए 2015 से हरेक साल “राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार” कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।


6. राजस्थान सरकार द्वारा बेटियों के जन्म पर दी जाने वाली सहायता राशि योजना को नाम दिया गया है:
अ. मुख्यमंत्री आपकी बेटियां
ब. सुकन्या समृद्धि योजना
स. मुख्यमंत्री राजश्री योजना
द. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना


उत्तर: स. मुख्यमंत्री राजश्री योजना


निष्कर्ष: बालिका के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक बेटी की पढ़ाई, स्वास्थ्य व देखभाल के लिए अभिभावक को 50,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ये राशि 6 चरणों में दी जाती है।
  • जन्म के समय 2500 रुपये
  • एक वर्ष का टीकाकरण होने पर 2500 रुपये
  • पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000 रुपये
  • कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5000 रुपये
  • कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर 11000 रुपये
  • कक्षा 12 उत्तीर्ण करने पर 25000 रुपये


7. राजस्थान सरकार द्वारा गांव-गांव तक लोगों को ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई योजना का नाम है:
अ. अन्नपूर्णा भंडार योजना
ब. सबको राशन योजना
स. अन्नपूर्णा रसोई
द. समृद्धि भंडार योजना


उत्तर: अ. अन्नपूर्णा भंडार योजना

निष्कर्ष: राजस्थान सरकार ने गांव में ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए अन्नपूर्णा भंडार योजना की शुरूआत की। योजना में 5900 से अधिक राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भंडार के रूप में विकसित किया गया है।


8. शिक्षा के लिए निम्न में से कौनसा नवाचार राजस्थान में किया गया है.
क. आ​दर्श विद्यालय
ख. उत्कृष्ट विद्यालय
ग. विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल
घ. स्मार्ट क्लास योजना

अ. केवल क
ब. केवल क और ख
स. क, ख और ग
द. सभी


उत्तर: द. सभी

निष्कर्ष: आदर्श और उत्कृष्ट विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक, आधारभूत सुविधाएं जैसे क्लास रूम, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, चार दीवारी, प्रयोगशाला, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आदर्श विद्यालय कक्षा 12 तक होते हैं और उत्कृष्ट विद्यालय कक्षा 8 तक संचालित हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी पंचायत समितियों में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूलों की स्थापना की गई है। सीबीएसई पैटर्न के इन विद्यालयों में अच्छी प्रयोगशालाएं, अच्छे क्लास रूम्स और खेल मैदान हैं।


9. निम्न से असत्य कथन है:
अ. राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर आमजन घर बैठे ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
ब.समस्या समाधान को और आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन 181 भी शुरू की गई है.
स.दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जानकारी फोन कॉल पर देने के साथ ही पोर्टल पर भी फीडबैक की व्यवस्था की गई है.
द. शिकायत दर्ज करवाने के बाद उसकी जानकारी को आॅफलाइन संबंधित विभाग को भेजा जाता है.


उत्तर:द. शिकायत दर्ज करवाने के बाद उसकी जानकारी को आॅफलाइन संबंधित विभाग को भेजा जाता है.

10. ई मित्र सर्विस एटीएम के बारे में असत्य है:
अ. सरकारी सेवा के लिए मिलने वाले लाभ की नगद निकासी की जा सकती है.
ब. देश में पहली बार गांवों में ई-मित्र ‘सर्विस एटीएम’ से 350 सरकारी सेवाएं मिलेंगी.
स. राज्य की हर पंचायत पर सरकार में ई-मित्र ‘सर्विस एटीएम’ लगा रही है.
द. सेवाओं कों आमजन तक डिजिटल रूप से पहुंचाने का यह अपनी तरह का देश का पहला प्रयोग है.



उत्तर:अ. सरकारी सेवा के लिए मिलने वाले लाभ की नगद निकासी की जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

राजस्थान के इतिहास पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग—1

राजस्थान की संस्कृति पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग—1

राजस्थान के भूगोल पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग— 1

राजस्थान की अर्थव्यवस्था पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग— 1


राजस्थान की नदियों पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न भाग— 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top