RAS (Mains) exam first question (General Studies) paper analysis held in 2013

 RAS मुख्य परीक्षा 2013 सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्न पत्र का विश्लेषण


RAS (Mains) – 2013 के प्रथम प्रश्न पत्र को चार यूनिट में बांटा गया है। हरेक यूनिट के तीन भाग ‘अ’ ‘ब’ और ‘स’ किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक यूनिट में 10 प्रश्न पूछे गए हैं। इसमें भाग ‘अ’ में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर की शब्द सीमा 15 शब्द, भाग ‘स’ में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर की शब्द सीमा 200 शब्द रखी गई है। प्रत्येक यूनिट 50 अंक की है। जिसमें भाग ‘अ’ 10 अंक, भाग ‘ब’ 20 अंक और भाग ‘स’ 20 अंक का है। यह प्रश्न पत्र कुल 200 अंकों का है।

प्रथम यूनिट

यह यूनिट पूरी तरह राजस्थान के इतिहास, कला, संस्कृति तथा स्थापत्य  के साथ भाारत के इतिहास और विश्व इतिहास पर आधारित है। नीचे इस यूनिट में पूछे गए प्रश्नों के विषय रेखांकित किए गए हैं।

भाग ‘अ’

1.नाथद्वारा चित्रकला (राजस्थान की कला एवं संस्कृति)
2.जयपुर प्रजामंडल आंदोलन (राजस्थान में स्वतंत्रता संग्राम)
3.दीन ए इलाही (मध्यकालीन भारत)
4.आर्य समाज और रामकृष्ण मिशन (सामाजिक सुधार आंदोलन)
5.रेनेसां मैन (विश्व इतिहास)


भाग ‘ब’

6.भारतीय परम्परा में ऋण (भारतीय दर्शन)
7.रणथम्भौर दुर्ग (राजस्थान का स्थापत्य)
8.1857 की क्रांति (आधुनिक भारत)
9.वर्साइ की संधि (विश्व इतिहास)

भाग ‘स’

10.मालदेव के हुमायूं व शेरशाह के संबंध (राजस्थान का इतिहास)
या
प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक साहित्य (प्राचीन भारत)

द्वितीय यूनिट

यह यूनिट पूरी तरह भारत के संविधान और राजनीति शास्त्र पर आधारित है। ज्यादातर प्रश्न संवैधानिक इतिहास पर पूछे गए है। साथ ही सुधार और नीतियों पर सुझाव भी मांगे गए है।

भाग ‘अ’
1.धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा
2.धन विधेयक
3.सुशासन
4.मुंशी आयंगर सूत्र
5.विभाग एवं निदेशालय में अंतर

भाग ‘ब’
6. भारत शासन अधिनियम 1935
7. भारत में नागरिक अधिकार पत्र
8. एकात्मक एवं संघात्मक
9. चुनाव प्रणाली में सुधार

भाग ‘स’

10. वित्तीय समावेशन
या
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सड़क विकास

तृतीय यूनिट

इस यूनिट में भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा लोकहित मे चलाई जा रही परियोजनाओं पर केन्द्रित प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था पर आधारित कुछ प्रश्न भी माने जा सकते हैं।

भाग ‘अ’

1.भारत में कौशल विकास कार्यक्रम
2.वैश्विक स्पर्धात्मकता में सुधार
3.सनराईज उद्योग
4.मानव विकास सूचकांक
5.सांसद आदर्श ग्राम योजना

भाग ‘ब’
6.पंचवर्षीय योजना का कृषि क्षेत्र पर प्रभाव
7.राजस्थान में विनिर्माण क्षेत्र
8.जन—धन योजना
9.बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ

भाग ‘स’
10.वित्तीय समावेशन
या
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सड़क विकास

चतुर्थ यूनिट

इस यूनिट में सभी प्रश्न भूगोल आधारित होते हैं। इसमे विश्व का भूगोल, भारत और राजस्थान के भूगोल पर प्रश्न पूछे गए हैं। ज्यादातर प्रश्न भारत और राजस्थान पर आधारित हैं।

भाग ‘अ’

1.भूमध्य सागरीय जलवायु
2.नुब्रा घाटी
3.हुंगरीजन मोरेन
4.पश्चिमी राजस्थान का सूखा
5.डांग क्षेत्र

भाग ‘ब’
6.डिएगो गार्सिया संघर्ष
7.बांगर एवं खादर क्षेत्र में अंतर
8.शेखावाटी क्षेत्र की भौगोलिक—सांस्कृतिक पहचान
9.राजस्थान में सौर उर्जा

भाग ‘स’

10.भारत में पारिस्थि​की संकट
या
राजस्थान के कृषि जलवायु क्षेत्र


निष्कर्ष: प्रश्न पत्र के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि राजस्थान से सम्बन्धित प्रश्न भाग ‘स’ में अवश्य पूछे गए हैं। चारो यूनिट में सबसे ज्यादा अंक वाले प्रश्न में राजस्थान को जगह मिली है। साथ ही भाग ‘ब’ में पूछे गए सोलह प्रश्नों में से एक चौथाई से ज्यादा यानि कुल 5 प्रश्न राजस्थान से सम्बन्धित है। इस यूनिट की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्नों की तैयारी संक्षिप्त (15 शब्द), सामान्य (50 शब्द) और विस्तृत (200 शब्द) तीन तरीकों से करना चाहिए। शब्द सीमा से अधिक होने पर अंक काट लिए जाते हैं। ऐसा अनुभव किया जाता रहा है।

काम के नोटस





Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top