Ajmer: Important facts for RPSC Exams

Ajmer: Important facts for RPSC Exams

अजमेर:महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य

  • अजमेर राजस्थान का मध्यवर्ती संभाग है जो जिसकी सीमा सभी छः संभागों की सीमा से लगती है।
  • अजमेर मेरवाड़ा एकीकरण के समय राजस्थान का एकमात्र केन्द्र शासित प्रदेश था।
  • हरिभाऊ उपाध्याय को अजमेर-मेरवाड़ा के पहले व एकमात्र मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है।
  • राजस्थान के एकीकरण के सातवें चरण में अजमेर – मेरवाड़ा को राजस्थान में 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुर्नगठन आयोग की सफारिश पर राजस्थान में मिलाया गया। 
  • यह राजस्थान का 26 वां जिला बना।
  • अजमेर को राजस्थान का हृदय, भारत का मक्का और राजपूताना की कुंजी के नाम से भी बुलाया जाता है।
  • अजमेर राजस्थान का न्यूनतम अन्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाला संभाग है।
  • अजमेर को राजस्थान का संपूर्ण साक्षर जिला होने का गौरव प्राप्त है।
  • अरावली पर्वतमाला का सबसे कम विस्तार अजमेर जिले में है।
  • मध्यवर्ती अरावली की सबसे ऊंची चोटी तारागढ़ (873 मी.) अजमेर में स्थित है।
  • लूनी नदी का उद्गम स्थल अजमेर की नाग पहाड़ है।
  • रूपनगढ़ नदी का उद्गम सलेमाबाद अजमेर है।
  • आनासागर झील का निर्माण अर्णोराज द्वारा करवाया गया, जिसके किनारे जहांगीर द्वारा दौलतबाग एवं शाहजहां द्वारा बारहदरी का निर्माण करवाया गया।
  • फाॅय सागर झील का निर्माण बाण्डी नदी (उत्पाती नदी) के पानी को रोककर किया गया है। इसे अंग्रेज अभियंता श्री फाॅय के निर्देशन में बनाया गया इसलिए इसे फाॅय सागर कहते हैं।
  • अजमेर स्थित पुष्कर झील को पांचनातीर्थ, तीर्थराज, कोंकणातीर्थ और तीर्थों का मामा भी  कहा जाता है।
  • मीठे पानी की बीसलसागर झील, नारायण सागर परियोजना अजमेर में स्थित है।
  • रावली टाॅडगढ़ अभ्यारण्य राजसमंद, पाली और अजमेर जिले में फैला हुआ है।
  • अजमेर का सोंकलिया राज्य पक्षी गोडावन के लिए प्रसिद्ध है।
  • अजमेर स्थित पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा जी मंदिर, सावित्री मंदिर और गायत्री मंदिर स्थित है।
  • अजमेर जैन सम्प्रदाय की आंतेड़ी की छतरियों के लिए भी विख्यात है।
  • पृथ्वीराज तृतीय का स्मारक अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी पर बनाया गया है।
  • अजमेर में तारागढ़ पर हजरत मिरां साहब के परिसर में उनके प्रिय घोड़े की मजार स्थित है।
  • अजयमेरू और गढ़बीठली के नाम से प्रसिद्ध अजमेर दुर्ग का निर्माण चौहान शासक अजयपाल ने करवाया था।
  • बादशाह जहांगीर ने पहाड़ी की घाटी में चस्मा-ए-नूर महल का निर्माण करवाया था।
  • अजमेर स्थित अकबर के किले को दौलत खाना भी कहा जाता है।
  • चौहान राजा बीसलदेव द्वारा निर्मित संस्कृत पाठशाला को कुतुबुद्दीन ऐबक ने अढ़ाई दिन के झोंपड़े में बदल दिया।
  • अजमेर के सलेमाबाद में निम्बार्क सम्प्रदाय की प्रधान पीठ है।
  • सेठ मूलचंद द्वारा बनवाई गई सोनी जी नसियां जैन सम्प्रदाय के प्रथम तीर्थकर आदिनाथ जी का प्रसिद्ध मंदिर है।
  • अजमेर के मांगलीयावास में 800 वर्ष पुराना कल्पवृक्ष का जोड़ा है। मूलत: यह खेजड़ी वृक्ष हैं।
  • अजमेर स्थित मेयो काॅलेज की स्थापना अक्टूबर 1875 में हुई।
  • पुष्कर अजमेर में कार्तिक महोत्सव के दौरान कार्तिक पशु मेला लगाया जाता है।
  • अजमेर के ब्यावर उपखण्ड में होली के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है।
  • अजमेर के रामसर में बकरी विकास एवं चारा उत्पादन केन्द्र और केन्द्रीय बकरी प्रजनन एवं अनुसंधान केन्द्र स्थित है।
  • अजमेर के तबीची में देश का प्रथम बीज मसाला अनुसंधान केन्द्र स्थापित है।
राजस्‍थान जिला दर्शन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top